Wardha Selu News: सेलू में कैद किए गए तेंदुए की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दो घायल

सेलू में कैद किए गए तेंदुए की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दो घायल
वन विभाग द्वारा पकड़े जाने के कुछ समय बाद मृत्यु हो गई

Wardha Selu News शहर में 6 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पकड़ा गया तेंदुआ आखिरकार जिंदगी की जंग हार गया। वन विभाग द्वारा पकड़े जाने के कुछ समय बाद उसकी मृत्यु हो गई। प्राथमिक जांच में वन विभाग ने तेंदुए के बीमार होने के आसार जताए हैं। बीमार तेंदुए का रेस्क्यू करते समय पीपल्स फॉर अॅनिमल के दो सदस्य घायल हो गए। घायलों के नाम कौस्तुभ गावंडे व शुभम बोबडे हैं। उन्हंे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल किया गया है।

सेलू शहर में बुधवार की दोपहर सिंदी खरीदी बिक्री सोसायटी के कार्यालय में तेंदुआ दिखा। जानकारी मिलते ही वनविभाग के अधिकारी कर्मचारी व पुलिस महकमा मौके पर पहंुचा। तेंदुए को कैद करने परिसर में पिंजरा लगाया गया। वर्धा की विशेष रेस्क्यू टीम व स्थानीय वन विभाग की टीम ने रात 9.30 बजे के दौरान तेंदुए को कैद किया। अभियान में दिनेश उईके, गणेश मोहरले, स्वीटी दांडगे व तकनीकी टीम का अहम योगदान रहा है। इसके बाद तेंदुए को तत्काल वर्धा के करुणा आश्रम में लाया गया। वहां उपचार के दौरान तेंदुए की मौत हो गई। उसकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण सामने आएगा। वनविभाग के केलझर वनक्षेत्र परिसर में मृत तेंदुए का अंतिम संस्कार कर दिया गया। तेंदुए के बीमार होने की आशंका को देखते हुए उसे इंजेक्शन देने के बजाए जाली में कैद कर पड़ा गया। लेकिन वह जाली तोड़कर बाहर आया और दो लोगों को घायल कर दिया।

बाघ ने किया बैल का शिकार: समुद्रपुर के हिवरा निवासी किसान गुणवंत झालवड़े गुरुवार दोपहर मौजा खैरगांव शिवार में नाले के पास स्थित उनके खेत समीप वे अपने दो बैलों को चरा रहे थे। इसी दौरान पेड़ के पीछे घात लगाकर बैठे एक बाघ ने अचानक हमला किया जिसमें दो बैल में से एक बैल को दबोच लिया और उसे मार डाला। इससे किसान को लगभग 90 हजार रुपए का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

बाद में बाघ धीरे-धीरे किसान की ओर बढ़ने लगा। अपने जान बचाने के लिए गुणवंत ने शेर मचाना शुरू किया। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसान तुरंत मौके की ओर दौड़े। लोगों की भारी भीड़ और शोर को देख बाघ सहम गया और अपने शिकार को वहीं छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला।


Created On :   27 Feb 2026 4:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story