Wardha News: चारपहिया ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी व पुत्र की मौत

चारपहिया ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी व पुत्र की मौत
काल ने एक ही परिवार के तीन को निगला

Wardha News समीपस्थ सेलू काटे गांव निवासी भोयर परिवार के तीन सदस्य काल के गाल में समा गए। दिल को दहला देने वाली यह घटना सोमवार रात 10.30 बजे के दौरान सेलू काटे मार्ग के जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में हुई। इस दुर्घटना में पति, पत्नी व एक पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई तथा छह वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका सावंगी (मेघे) के अस्पताल में उपचार जारी है।

मृतकों में सेलू काटे निवासी सोमनाथ भोयर (38), निकिता सोमनाथ भोयर (32) व पुत्र पूरब (12) शामिल है। छोटा पुत्र कान्हा (6) गंभीर रूप से घायल है। उसका उपचार जारी है। सेलू काटे निवासी भोयर परिवार के चार सदस्य किसी काम से शहर के गणेशनगर में आए थे। कार्यक्रम निपटाकर वे सेलू काटे गांव की ओर बाइक से वापस जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक को चारपहिया वाहन ने टक्कर दी। इस भीषण हादसे में बाइक चकनाचूर हो गई। घटनास्थल पर ही चारों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल बालक रोता हुआ दिखा तो घटना प्रकाश में आई।

टक्कर मारने के बाद चारपहिया वाहनचालक मौके से फरार हो गया है। उसके वायगांव का निवासी होने की जानकारी है। दुर्घटना के बाद गांव व आवागमन करनेवाले नागरिकों ने परिसर में भीड़ लगा दी। नागरिकों की सहायता से घायल कान्हा को सावंगी अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर है। हादसे के बाद सेलू काटे परिसर में शोक व्याप्त है। सावंगी पुलिस ने मौके पर पहंुचकर पंचनामा किया। इस प्रकरण में अज्ञात वाहनचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Created On :   26 Nov 2025 4:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story