दैनिक भास्कर का आयोजन: साहित्य - कला और सामाजिक सौहार्द का अद्भुत संगम, होली मिलन समारोह में कवियों ने जमकर बटोरी तालियां

साहित्य - कला और सामाजिक सौहार्द का अद्भुत संगम, होली मिलन समारोह में कवियों ने जमकर बटोरी तालियां
  • होली मिलन समारोह एवं कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन
  • रविवार शाम उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम
  • साहित्य, कला और सामाजिक सौहार्द का अद्भुत संगम देखने को मिला

Wardha News. पावन पर्व होली के अवसर पर दैनिक भास्कर का खास आयोजन हुआ। होली मिलन समारोह एवं कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन शहीद हुतात्मा स्मारक, डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर चौक में रविवार शाम उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में साहित्य, कला और सामाजिक सौहार्द का अद्भुत संगम देखने को मिला।

समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योजक मोहनबाबू अग्रवाल ने की। इस अवसर पर डॉ. विनोद अदलखिया, सचिन शं. अग्निहोत्री, मनीष सराफ, रोहन कठाणे, एडवोकेट जयंत उपाध्याय, सौरभ ढोमणे, प्रदीप कुमार बजाज, निखिल रोकडे तथा विजय सत्यम सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में होली के सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए आपसी भाईचारे, सद्भाव और एकता बनाए रखने का संदेश दिया।

कवि सम्मेलन में फारूख ज़िया (आर्वी), मुरली लाहोटी (हिंगणघाट), कवि साहिल कुमार (चंद्रपुर), एडवोकेट अब्दुल अमानी कुरेशी, संजय इंगले तिगावकर, सदरानी (वर्धा) तथा कमल किशोर शर्मा (वर्धा) ने अपनी प्रभावशाली और भावपूर्ण रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी कविताओं में होली के उल्लासपूर्ण रंग, सामाजिक संवेदनाएं और समकालीन जीवन की सजीव झलक देखने को मिली, जिसे उपस्थित साहित्यप्रेमियों ने भरपूर सराहा।

कार्यक्रम का कुशल संचालन एडवोकेट इब्राहिम बख्श आज़ाद ने किया, जबकि प्रस्ताविक उद्बोधन वरिष्ठ समाजसेवी एवं सुप्रसिद्ध साहित्यकार इमरान राही ने अपने सहज और प्रभावी अंदाज में प्रस्तुत किया। साहित्यप्रेमियों और नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान होली के रंग, कविता की मधुरता और सामाजिक एकता का स्नेहमय वातावरण बना रहा। अंत में आयोजक एवं दैनिक भास्कर के जिला प्रतिनिधि पत्रकार संजय भाई ओझा ने सभी अतिथियों, कवियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

Created On :   2 March 2026 9:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story