Wardha News: खेती में अलग-अलग प्रयोग करने से निश्चित रूप से किसानों के कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी: डॉ. भोयर

खेती में अलग-अलग प्रयोग करने से निश्चित रूप से किसानों के कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी: डॉ. भोयर
प्रयोगशील किसानोंं के साथ पालकमंत्री ने साधा संवाद

Wardha News पारंपारिक खेती के साथ साथ जिले के अनेक किसान अलग-अलग प्रयोग करते दिखाई देते हैं। इस कारण निश्चित किसानों के उत्पादन में वृद्धि होगी। देश, विदेश में अधिक मांग रहे और कम लागत में उत्पादित होने वाले नावीण्यपूर्ण फसल लेने को जिले के किसान इच्छुक होने पर ऐसे किसानों का क्लस्टर तैयार करने के साथ साथ उन्हंे सभी प्रकार का सहयेाग दिया जाएगा। यह बात पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने कही।

जिलाधिकारी कार्यालय में सेलू में 18 एकड़ क्षेत्र पर प्रस्तावित कृषि मॉल निर्मिति का प्रस्तुतिकरण तथा वर्धा व सेलू तहसील के प्रयोगशील युवा किसानों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समय किसानों के साथ संवाद करते हुए पालकमंत्री बोल रहे थे। इस समय जिलाधिकारी वान्मथी सी., मुख्य कार्यकारी अधिकारी पराग सोमण, जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी अरविंद उपरीकर, निर्माणकार्य विभाग के कार्यकारी अभियंता एकनाथ टिकले, जिप के निर्माणकार्य के कार्यकारी अभियंता शुभम गुंडतवार तथा कृषि विभाग के सभी अधिकारी उपस्थित थे।

पालकमंत्री ने कहा वर्धा व सेलू तहसील के कुछ युवा किसान अपने खेतों में अलग-अलग प्रयोग कर रहे हैं। ऐसे फसल लेने वाले किसान एकत्रित आने पर उनका क्लस्टर तैयार किया जाएगा। उन्हंे बीज, बिक्री व्यवसाय के लिए सहयोग किया जाएगा। जिले के नावीण्यपूर्ण उत्पादन लेने वाले किसानों की गांव स्तर पर कृषि सहायकों के माध्यम से सूची तैयार करने और गांव स्तर पर किसानों को कृषि योजना की जानकारी उपलब्ध करवाने के निर्देश भी पालकमंत्री डॉ. भोयर ने दिए।


Created On :   4 March 2026 4:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story