नवनिर्वाचित 10 विधायकों ने ली शपथ: राकांपा अजित गुट के विधायक जीशान सिद्दीकी के अंग्रेजी में शपथ लेने से भड़की शिवसेना शिंदे और मनसे

राकांपा अजित गुट के विधायक जीशान सिद्दीकी के अंग्रेजी में शपथ लेने से भड़की शिवसेना शिंदे और मनसे
  • राकांपा अजित गुट के विधायक जीशान सिद्दीकी के अंग्रेजी में शपथ ली, भाजपा ने किया कटाक्ष
  • विधान परिषद के सभापति राम शिंदे ने 10 विधायकों को सदन के सदस्य के रूप में शपथ दिलाई

Mumbai News. विधान परिषद के नवनिर्वाचित 10 विधायकों ने शपथ ली है। विधान परिषद के सभापति राम शिंदे ने 10 विधायकों को सदन के सदस्य के रूप में शपथ दिलाई। राकांपा (अजित) विधायक जीशान सिद्दीकी ने अंग्रेजी भाषा में शपथ ली। जीशान के अंग्रेजी में शपथ लेने को लेकर सत्तारूढ़ शिवसेना (शिंदे) और विपक्षी दल मनसे ने जीशान पर सवाल उठाया। शिवसेना (शिंदे) के नेता तथा प्रदेश के सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट ने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर मराठी भाषा का विरोध करते हैं। लेकिन एक दिन जनता उन्हें जमीन दिखाएगी। जबकि भाजपा नेता तथा प्रदेश के बंदरगाह मंत्री नितेश राणे ने कहा कि जीशान को मराठी भाषा सीखनी चाहिए। सदन में उर्दू भाषा नहीं चलती है।

इसके जवाब में जीशान ने कहा कि अंग्रेजी में शपथ लेने को लेकर विवाद का मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए। मुझे मराठी भाषा बोलना आता है। लेकिन मैं एक युवा और शिक्षित विधायक होने के नाते अंग्रेजी में शपथ ली है। युवा नेताओं को अंग्रेजी में भाषा में बातचीत करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। मैंने साल 2019 के विधानसभा चुनाव में निर्वाचित होने के बाद सदन में अंग्रेजी भाषा में ही शपथ ली थी। इसलिए इस बार भी मैं अंग्रेजी में शपथ ली है।

अंग्रेजी में शपथ लेने वाला अकेला विधायक हूं। इससे पहले सदन में शिवसेना (शिंदे) विधायक नीलम गोर्हे, शिवसेना (शिंदे) विधायक बच्चू कडू, शिवसेना (उद्धव) विधायक अंबादास दानवे, भाजपा विधायक प्रज्ञा सातव, भाजपा विधायक प्रमोद जठार, भाजपा विधायक माधवी नाईक, भाजपा विधायक सुनील कर्जतकर, भाजपा विधायक विवेक कोल्हे और भाजपा विधायक संजय भेंडे ने शपथ ली। विधान भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार समेत अन्य मंत्री मौजूद थे। बीते 4 मई को विधान परिषद की कुल दल 10 सीटों पर निर्विरोध चुनाव हुआ था। इसमें विधान परिषद की 9 सीटों और 1 उपचुनाव वाली सीट का समावेश था।

सेंट्रल हॉल में खचाखच भीड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ईंधन की बचत के लिए लगातार आग्रह कर रहे हैं। लेकिन राजनीतिक दलों के नेता इसको मानने के लिए तैयार नजर नहीं आ रहे हैं। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सेंट्रल हॉल में खचाखच भीड़ से भरा था। नवनिर्वाचित विधायकों के समर्थक शपथ ग्रहण में पहुंचे थे।

Created On :   14 May 2026 9:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story