नागपुर: दर्दनाक सड़क हादसों में दंपति सहित 5 लोगों की मौत, अंत्येष्टि से लौट रहे थे

दर्दनाक सड़क हादसों में दंपति सहित 5 लोगों की मौत, अंत्येष्टि से लौट रहे थे
  • छात्रा चलती मोटरसाइकिल से गिरी
  • कॉलेज से जा रही थी मित्र के साथ
  • गंभीर रूप से घायल दो मित्रों की मौत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। चौबीस घंटे के भीतर चार स्थानों पर भीषण सड़क हादसे हुए, जिसमें दंपति सहित पांच लोगों की मौत हो गई, जबकी एक महिला घायल है। पारडी, कपिल नगर, हुडकेश्वर और नई कामठी थाने में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

पहला हादसा : अनियंत्रित वाहन से गिर पड़ी

कामठी कुंभारे कालोनी निवासी आकांक्षा शेखर पाटील 20 वर्ष थी। वह नर्सिंग का प्रशिक्षण ले रही थी। शुक्रवार की दोपहर कॉलेज छूटने के बाद वह अपने मित्र सुजल दौलत छपाह (19) राजाभोज कालोनी पुनापुर रोड पारडी निवासी के साथ उसकी मोटरसाइकिल (क्र.एमएच 31 ईसी 9232) से डबल सीट जा रही थी। उस दौरान सुजल ने मोटरसाइकिल तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाई। इससे पीछे बैठी छात्रा आकांक्षा मोटरसाइकिल से गिर पड़ी। उसी वक्त सुजल की मोटरसाइकिल को एक पिकअप वैन ने ओवरटेक किया और आकांक्षा को कुचल दिया। उसकी मौत हो गई। वैन चालक और आकांक्षा के मित्र सुजल के खिलाफ पारड़ी थाने में सहायक निरीक्षक सागर ने प्रकरण दर्ज किया है।

दूसरा हादसा : ट्रक ने मारी टक्कर

इसी तरह, दूसरा हदसा शुक्रवार की रात 9 बजे कपिल नगर थानांतर्गत हुआ है। देवानंद विठ्ठल उके (43) और उसकी पत्नी सोनी (39) यशोधरा नगर निवासी रिश्तेदार सुदेश पानतावने समता नगर निवासी की पत्नी का देहांत होने से अंत्येष्टि में शामिल होने गए हुए थे। रात करीब 9 बजे घर वापस आते वक्त देवानंद की मोटरसाइकिल खराब हो गई। वह सुदेश की मोटरसाइकिल (क्र.एमएच 49 एएक्स 0477) से घर वापस जा रहे थे। उस दौरान कपिल नगर से कामगार नगर चौक के बीच में ट्रक (क्र.एमएच 40 सीएम 5100) के चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से ट्रक चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल देवानंद और उनकी पत्नी सोनी की मौके पर ही मौत हो गई। देवानंद निजी काम करता था। उन्हें दो बच्चे है। आरोपी चालक के खिलाफ उपनिरीक्षक आवले ने प्रकरण दर्ज िकया गया है।

तीसरा हादसा : गंभीर रूप से घायल दो मित्रों की मौत

राहुल संतोष राऊत (34) और लक्ष्मण ढेंगरे (42) दोनों चंद्रपुर जिला के चिमूर तहसील अंतर्गत वाकरला अबोली निवासी थे। वह निजी कंपनी में कार्यरत थे। शुक्रवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे के दौरान वह कंपनी का छोटा हाथी नामक वाहन (क्र.एमएच 34 बीजी 8861) हुडकेश्वर थाना क्षेत्र से जबलपुर -हैदराबाद मार्ग से ले जा रहे थे। उस दौरान उमरेड रोड पर विहिरगांव स्थित उड़ान पुल पर ट्रक (क्र. आर जे 11 जीसी 2125) के चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हंे टक्कर मारी। गंभीर रूप से घायल हुए दोनों िमत्रों की मौत हो गई।

चौथा हादसा : लापरवाही से आटो पलटा

जख्मी वर्षा दिलीप चौधरी (42) तारसा कन्हान निवासी है। वह निजी कंपनी में काम करती है। 3 तारीख को वह आटाे (क्र.एमएच 49 एआर 8670) से काम पर जा रही थी। उस दौरान आटो चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाया। आर्मी मेस के पास आटो पलटी होने से वर्षा घायल हो गई। चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर शुक्रवार को नई कामठी थाने में आरोपी चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

Created On :   21 Jan 2024 1:36 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story