मौसम: दिन व रात का तापमान बढ़ा , सर्दी से मिली थोड़ी राहत

दिन व रात का तापमान बढ़ा , सर्दी से मिली थोड़ी राहत
एक-दो दिन तापमान इसी तरह रहने की संभावना

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पश्चिम-विक्षोभ खत्म होने के बाद दिन व रात के तापमान में वृद्धि हुई है। पिछले 48 घंटे में अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। तापमान बढ़ने से सर्दी से थोड़ी राहत मिली है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम-विक्षोभ हिमालय में जाने के बाद खत्म हुआ। पश्चिम विक्षोभ बहुत तगड़ा नहीं था, इसलिए तापमान बढ़ रहा है। नया पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। उसके बाद तापमान में उथल-पुथल हो सकती है। एक-दो दिन तापमान इसी तरह बना रहेगा। नागपुर समेत पूरे विदर्भ में तापमान में इजाफा हुआ है।

गोंदिया सबसे ठंडा : विदर्भ में गोंदिया जिला सबसे ठंडा रहा। शुक्रवार को गोंदिया जिले में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

Created On :   23 Dec 2023 9:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story