हादसा: रामटेक के जवान की दुर्घटना में मृत्यु

रामटेक के जवान की दुर्घटना में मृत्यु
एक हादसे में वाहन की चपेट में आया

डिजिटल डेस्क, रामटेक (नागपुर) । बेलगाव (कर्नाटक) में मराठा बटालियन में कार्यरत नगर के राजाजी वार्ड निवासी अक्षय अशोक भिलकर, (26) का अपने कर्तव्य पर रहते एक दुर्घटना में मौत हो गई। सोमवार को आर्मी सेंटर में आर्मी के एक वाहन को अनलोड करते हुए बतौर वाहन वाहक वे वाहन चालक को पीछे आने के लिए निर्देश दे रहे थे। इस बीच वाहन चालक द्वारा वाहन अनियंत्रित होने से जवान अक्षय वाहन की चपेट में आ गया। उनकी मृत्यु का समाचार नगर में पहुंचते ही नगर में शोक लहर फैल गई। उनका पार्थिव हवाई जहाज से नागपुर पहुंचेगा। मंगलवार को सुबह कामठी आर्मी वाहन से पार्थिव रामटेक लाया जाएगा। यहा बस स्टैंड चौक और गांधी चौक में नगरवासियों द्वारा उनके पार्थिव को पुष्पचक्र अर्पण कर अभिवादन किया जाएगा। इसके बाद आंबाला मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।


Created On :   14 Nov 2023 7:03 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story