प्रोत्साहन: जरूरतमंद विद्यार्थियों को बांटी साइकिलें और टी-शर्ट, विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में होगी सुविधा

जरूरतमंद विद्यार्थियों को बांटी साइकिलें और टी-शर्ट, विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में होगी सुविधा
  • टेकाड़ी (कान्हादेवी) में ऑरेंज सिटी राइडर्स एसोसिएशन का आयोजन
  • सामाजिक दायित्व निभाने की पहल की परिसर में सराहना
  • विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में मिलेगी सुविधा

डिजिटल डेस्क, नागपुर. ऑरेंज सिटी राइडर्स एसोसिएशन की ओर से टेकाड़ी (कान्हादेवी) में जरूरतमंद लाभार्थियों को साइकिल और टी-शर्ट वितरित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही उन्हें स्कूल आने-जाने के लिए सुविधाजनक साधन उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में एसोसिएशन के अध्यक्ष राजाराम डोनारकर, स्वानंद गुरुजी, फैशन डिजाइनर मुख्तार शेख, वन विभाग के पदाधिकारी संदीप नक्षलवार तथा उपाध्यक्ष राजेंद्र दर्डेमल उपस्थित थे। अतिथियों की उपस्थिति में जरूरतमंदों को साइकिल और टी-शर्ट वितरित की गईं।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने सामाजिक उपक्रमों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्गों की सहायता के लिए इस तरह की पहल प्रेरणादायी साबित होती हैं। विद्यार्थियों की शिक्षा को बढ़ावा देने और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम की परिसर में सराहना की जा रही है।

Created On :  

Tags

Next Story