सम्मान: विप के शताब्दी महोत्सव में कई वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान

"महाराष्ट्र विधिमंडल संसदीय गतिविधि में शीतसत्र का योगदान' विषय पर चर्चासत्र

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि, महाराष्ट्र विधान परिषद में हुई चर्चा देश के लिए हमेशा मार्गदर्शक रही है। विधान परिषद का कामकाज भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है। विधान परिषद के शताब्दी महोत्सव निमित्त "महाराष्ट्र विधिमंडल संसदीय गतिविधि में शीतसत्र का योगदान' विषय पर आयोजित चर्चासत्र में मुख्यमंत्री बोल रहे थे। इस अवसर पर विधान परिषद उपसभापति डॉ. नीलम गोर्हे, संसदीय कार्य मंत्री चंद्रकांत पाटील, विधान परिषद में विपक्ष के पक्ष नेता अंबादास दानवे, विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार, राजेंद्र गवई समेत विधान परिषद सदस्य व वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित थे। कार्यक्रम में विविध प्रसार-माध्यमों के वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

इनका हुआ सम्मान.....

विधान परिषद के समाचार संकलन में अहम भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ पत्रकारों का पुष्पगुच्छ व स्मृतिचिह्न देकर मुख्यमंत्री शिंदे व उपसभापति डॉ. गोर्हे के हस्ते सम्मान किया गया। सम्मानितों में ‘दैनिक भास्कर’ के समूह संपादक प्रकाश दुबे, समन्वय संपादक आनंद निर्बाण, वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मणराव जोशी, तुलसीदास भगवंत (टीबी) गोल्हर, सुधीर पाठक, विनोद देशमुख, जोसेफ राव, विश्वास इंदूरकर, अविनाश पाठक, मोरेश्वर बड़गे, प्रभाकर दुपारे, शैलेश पांडे, महेश उपदेव, प्रदीप मैत्र, चंद्रशेखर बोबड़े, नितीन तोटेवार, मनोज चौबे, अजय मार्डीकर, विवेक जोशी, भूपेद्र गणवीर, आनंद भिसे, संजय तिवारी आदि का समावेश रहा।

Created On :   9 Dec 2023 9:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story