नागपुर: नागरिक और पूर्व नगरसेवक हुए सामने-सामने, श्रेय लेने को लेकर खूब मचा हंगामा

नागरिक और पूर्व नगरसेवक हुए सामने-सामने, श्रेय लेने को लेकर खूब मचा हंगामा
  • कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति भी बनी रही
  • 1.22 करोड़ का वर्क ऑर्डर
  • नागरिकों से की गाली-गलौज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मनपा में अभी प्रशासक राज है। मार्च 2022 में जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त हो गया है, लेकिन नेताओं के सिर से जनप्रतिनिधि का भूत उतरा नहीं है। जनप्रतिनिधि नहीं हैं, फिर भी श्रेय लेने की होड़ मची है। इसे लेकर रविवार को नागरिक और पूर्व नगरसेवक सामने-सामने दिखे। श्रेय लेने को लेकर खूब हंगामा हुआ। कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति भी बनी रही।

1.22 करोड़ का वर्क ऑर्डर

ताजा मामला उत्तर नागपुर के कुशी नगर का है। कुशी नगर में सीमेंट रोड के लिए मनपा ने 1.22 करोड़ रुपए का वर्क ऑर्डर जारी किया है। वर्क ऑर्डर जारी होते ही स्थानीय पूर्व नगरसेवक भी सक्रिय हो गए। रविवार को पूर्व नगरसेवक विक्की कुकरेजा, महेंद्र धनविजय, संजय चौधरी समेत भाजपा के अनेक नेता यहां भूमिपूजन के लिए पहुंच गए। जैसे ही इसकी जानकारी लगी राकांपा के संगठन सचिव नंदू माटे समेत स्थानीय लोग बड़ी संख्या में यहां जमा हो गए। इनका कहना था कि इस सड़क को मंजूर कराने में पूर्व नगरसेवकों की कोई भूमिका नहीं है। इनका कार्यकाल खत्म होने के बाद मनपा ने इस सड़क का प्रस्ताव तैयार कर उसे मंजूर किया।

नागरिकों से की गाली-गलौज

नंदू माटे ने 12 जुलाई 2022 को इस सड़क के लिए मनपा को लिए आवेदन का पत्र भी दिखाया और अनिल देशमुख द्वारा किए गए पत्र-व्यवहार की भी जानकारी दी। नागरिकों ने इसे लेकर पूर्व नगरसेवकों का विरोध किया। काफी देर तक हंगामा मचा रहा। नागरिक और पूर्व नगरसेवक आमने-सामने थे। नेताओं के समर्थकों ने नागरिकों से गाली-गलौज भी की। ऐसे में कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

आखिरकार जैसे-तैसे पूर्व नगरसेवक यहां निकले। फिलहाल इस संबंध में पूर्व नगरसेवक विक्की कुकरेजा से प्रतिक्रिया लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कोई प्रतिसाद नहीं दिया।

Created On :   8 Jan 2024 2:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story