- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- जिले में दिन - रात का तापमान बढ़ा,...
नागपुर: जिले में दिन - रात का तापमान बढ़ा, अधिकतम और न्यूनतम तापमान औसत से भी अधिक

डिजिटल डेस्क, नागपुर. वातावरण में नमी होने से दिन व रात के तापमान में वृद्धि हुई है। दिन व रात का तापमान आैसत से अधिक होने से गर्मी महसूस हो रही है। शनिवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान आैसत से 1.1 डिग्री अधिक व न्यूनतम तापमान औसत से 3.6 डिग्री अधिक रहा।
अलग-अलग दिशा से आ रही हवा व आसमान में बादल छाए रहने से वातावरण में नमी बनी हुई है। बादल छाने से हवा की गति बेहद कम हो गई है। तापमान में वृद्धि होने से मौसम गर्म हो रहा है। अगले कुछ दिनों तक तापमान में कमी आने की संभावना नहीं है। पारा चढ़ने से दिन में पंखे की जरूरत महसूस हो रही है। रविवार को आम तौर पर आसमान साफ रहेगा। गर्मी का एहसास होगा।
मौसम का हाल
मुंबई और पुणे में गर्मी बढ़ने लगी है। ऐसे में नागरिकों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि फिल्हाल न्यूतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी और अधिकतम तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है।
पुणे में सोमवार तक मौसम गर्म रहेगा. मुंबई में भी तपन अधिक रहने का अनुमान लगाया गया। इसके साथ ही रविवार को नागपुर में तेज गर्मी पड़ सकती है। कोल्हापुर में भी शनिवार तक गर्म मौसम का अनुभव रहा।
Created On :   18 Feb 2024 3:42 PM IST













