एक और लॉन्चिंग की तैयारी: अगले मिशन की ओर बढ़ा इसरो, 'नॉटी बॉय' कुछ ही देर में होगा लॉन्च, यहां देखें लाइव टेलीकास्ट

अगले मिशन की ओर बढ़ा इसरो, नॉटी बॉय कुछ ही देर में होगा लॉन्च, यहां देखें लाइव टेलीकास्ट
  • इसरो ने अगले मिशन की तैयारी की
  • आज शाम को लॉन्च होगी 'जीएसएलवी रॉकेट'
  • यहां देखें लाइव अपडेट्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अब से कुछ ही देर बाद (शनिवार शाम 17 फरवरी 2024, 5:35 मिनट पर) इसरो अपना एक और मिशन लॉन्च करने वाला है। ‘जीएसएलवी रॉकेट’ से भारत की सबसे एडवांस मौसम सैटेलाइट 'इन्सैट-3डीएस' की लॉन्चिंग होगी। यह लॉन्चिंग आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर के दूसरे लॉन्च पैड से होगी। 'जीएसएलवी रॉकेट' की यह 16वीं उड़ान है। 'जीएसएलवी रॉकेट' को ‘नॉटी बॉय’ भी कहा जाता है। इसरो के इस मिशन का मुख्य उद्देश्य बिगड़ते मौसम का पता लगाना है। 'इन्सैट-3डीएस' से हमें आने वाली आपदाओं के बारे में समय से पता चल जाएगा। साथ ही यह सैटेलाइट जमीन, समंदर, मौसम और इमरजेंसी सिग्नल सिस्टम की भी जानकारी देगा।

‘नॉटी बॉय’ ही नाम क्यों ?

जीएसएलवी-एफ14 को 'नॉटी बॉय' इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इसके फेल होने की दर मात्र 40 फीसदी है। अभी तक इस रॉकेट से 15 लॉन्च हुए हैं। 15 में से सिर्फ 4 लॉन्च फेल हुए हैं। 'नॉटी बॉय' की ऊंचाई 51.7 मीटर है। इस रॉकेट के जरिए 420 टन के भार को अंतरिक्ष में भेजा जा सकता है। इस रॉकेट में स्वदेशी क्रायोजॉनिक इंजन का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह इसकी10वीं फ्लाइट है।

इसरो के लिए अहम मिशन

इसरो के लिए इस मिशन का सफल होगा बहुत जरुरी है। मिशन सफल होने से यह सैटेलाइट लगभग 10 सालों तक मौसम की सही जानकारी देगा। सैटेलाइट को तैयार करने में लगभग 480 करोड़ रुपये का खर्चा आया है। इसको तैयार करने के लिए पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की तरफ से फंडिंग मिली है। सैटेलाइट का वजन 2,274 किलोग्राम है। बता दें कि अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा और इसरो इसी प्रकार का एक और सैटेलाइट 'निशार' तैयार कर रहे हैं। उसे भी इसी साल लॉन्च किया जाना है।

कहां से देखी जा सकती है लॉन्चिंग ?

जीएसएलवी-एफ14 के इस लॉन्चिंग को इसरो के सोशल मीडिया हैंडल्स जैसे यूट्यूब, फेसबुक पर देखा जा सकता है। इसके अलावा दूरदर्शन पर भी लॉन्चिंग देखी जा सकती है।

Created On :   17 Feb 2024 10:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story