Shibu Soren Passed Away: राष्ट्रपति मुर्मू-पीएम मोदी पहुंचे अस्पताल, शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि, बेहद भावुक नजर आए सीएम हेमंत सोरेन

राष्ट्रपति मुर्मू-पीएम मोदी पहुंचे अस्पताल, शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि, बेहद भावुक नजर आए सीएम हेमंत सोरेन
  • प्रेसिडेंट-पीएम ने दी शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि
  • पीएम ने हेमंत सोरेन को दी हिम्मत
  • 81 की उम्र में झारखंड के पूर्व सीएम का निधन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर गंगा राम अस्पताल में जा कर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन बेहद भावुक नजर आ रहे थे। वीडियो में हेमंत सोरेन को रोते हुए भी देखा जा सकता है। वहीं, पीएम ने उन्हें संभाला। आपको बता दें कि, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक शिबू सोरेन का आज (4 अगस्त) लंबी बीमारी के बाद अस्पताल में निधन हो गया।

अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अस्पताल की तस्वीरें शेयर कीं। साथ ही, उन्होंने लिखा, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उनका पूरा जीवन जनजातीय समाज के कल्याण के लिए समर्पित रहा, जिसके लिए वे सदैव याद किए जाएंगे।

लंबे समय से बीमार चल रहे थे शिबू सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज एक बहुत ही मर्माहत करने वाला दिन है। देश के आदिवासी के नायक जिनको दिशोम गुरु के नाम से भी जानते थे, आज शिबू सोरेन जी हमारे बीच नहीं रहे। काफी लंबे समय से वो बिमार चल रहे थे। आखिरी वक्त तक उन्होंने संघर्ष किया। आज उनका निधन हो गया। आज हमारे पास शब्द नहीं हैं। हम सदैव उन्हें याद रखेंगे।

यह भी पढ़े -'कांग्रेस का षड्यंत्र ध्वस्त', मालेगांव ब्लास्ट मामले में 7 आरोपी बरी, अब आया बीजेपी का रिएक्शन, रविशंकर प्रसाद बोले- वोट बैंक के लिए कांग्रेस..

Created On :   4 Aug 2025 4:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story