Shibu Soren News: शिबू सोरेन रहे 35 सालों तक सांसद, तीन बार सीएम और केंद्रीय मंत्री की निभाई जिम्मेदारियां, झारखंड गठन में भी निभाया अहम रोल

- शिबू सोरेन ने निभाया 35 सालों तक सांसद का भार
- तीन साल सीएम और तीन साल रहे केंद्रीय मंत्री
- झारखंड गठन में भी रहा अहम रोल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने सोमवार की सुबह 8:56 पर दिल्ली के हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली है। शिबू सोरेन लंबे वक्त से बीमार थे। हालांकि, बीच में उनकी तबीयत थोड़ी ठीक हुई थी लेकिन दो दिन पहले फिर से वे ज्यादा बीमार हो गए थे और उनको वेंटिलेटर पर रखा गया था। शिबू सोरेन के परिवार में उनकी पत्नी और चार बच्चे हैं। हेमंत सोरेन ने राजनीति में भी अहम भूमिका निभाई है। चलिए जानते हैं कि शिबू सोरेन का राजनीतिक जीवन कैसा रहा है।
शिबू सोरेन तीन बार बने सीएम
शिबू सोरेन के सीएम पद के बारे में जानें तो, ये तीन बार सीएम बने हैं। लेकिन तीनों बार ही इन्होंने अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया है। बिहार से जब अलग झारखंड बना था, तब वे 2005 में सीएम पद के लिए नियुक्त किए गए थे। उन्होंने अपने पहले कार्यकाल के समय सिर्फ 10 दिन ही काम किया था। वहीं, दूसरे कार्यकाल में उन्होंने एक साल काम किया था और तीसरे साल उन्होंने कुछ महीने काम करके छोड़ दिया था।
तीन बार रहे केंद्रीय मंत्री
इसके अलावा शिबू सोरेन तीन बार केंद्रीय मंत्री के तौर पर भी काम कर चुके हैं। साल 2004 से 2005 तक और फिर 2005 से लेकर 2006 तक वे तीन बार कोयला मंत्री बने थे। इससे पहले साल 1980 से लेकर 1984 तक और 1989 से लेकर 1999 तक वे दुमका से लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं।
झारखंड गठन में निभाई अहम भूमिका
शिबू सोरेन ने 18 साल की उम्र में संथाल नवयुवक संघ की स्थापना की थी। साल 1972 में उन्होंने रॉय और बिनोद बिहारी महतो के साथ मिलकर झारखंड मुक्ति मोर्चा बनाया था। इसके बाद शिबू सोरेन को 'अलग राज्य आंदोलन' ने पहचान दिलाई। इसके साथ ही साल 2000 में बिहार से अलग होकर झारखंड एक अलग राज्य बना।
शिबू सोरेन का जीवन कैसा रहा?
शिबू सोरेन के जीवन के बारे में जानें तो, इनके तीन बेटे हैं और तीनों ही राजनीति में एक्टिव हैं। लेकिन साल 2009 में इनके सबसे बड़े बेटे दुर्गा सोरेन का अचानक से निधन हो गया था। वहीं, दुर्गा सोरेन की पत्नी दुर्गा सोरेन अभी बीजेपी में हैं। उनकी तीन बेटियां हैं। वहीं, शिबू सोरेन के सबसे छोटे बेटे बसंत सोरेन अबी जेएमएम के यूथ विंग के प्रमुख हैं। अंजलि सोरेन सामाजि कार्यकर्ता हैं। इनके अलावा हेमंत सोरेन खुद झारखंड के सीएम हैं और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय सीट से विधायक की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।
Created On :   4 Aug 2025 2:08 PM IST