बिहार विधानसभा चुनाव 2025: कुर्था में चरम वाम और दक्षिणपंथी दलों को जीत की तलाश

डिजिटल डेस्क, पटना। 243 विधानसभा सीट वाले बिहार में कुर्था विधानसभा सीट अरवल जिले में आती है। 1951 में गठित कुर्था में अब तक 17 चुनाव हो चुके हैं। शुरुआती दौर में समाजवादी पार्टियों का दबदबा रहा। चरम वाम और दक्षिणपंथी दलों को अभी तक यहां से जीत नहीं मिली।
सामान्य सीट कुर्था की सियासी लड़ाई मुख्य रूप से कुशवाहा, यादव और भूमिहार समुदायों पर आधारित है, जो यहां की आबादी में प्रमुख हैं। ग्रामीण सीट है, जिसमें कोई शहरी मतदाता नहीं है। 19.04 प्रतिशत एससी , 8.3 प्रतिशत मुस्लिम वोटर्स हैं। कुर्था कभी बिहार के नक्सल-प्रभावित मगध जोन का हिस्सा रहा है। कृषि आय का प्रमुख साधन है, बौद्ध तीर्थ स्थल के पर्यटन से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है। सड़क,शिक्षा,स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति खराब है।
बिहार में दो चरणों में 6 नवंबर और 11 नवंबर को वोटिंग होगी, नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। आज 17 नवंबर को पहले चरण के नामांकन की आखिरी तारीख है। दूसरे चरण के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर है।
Created On :   3 Nov 2025 3:06 PM IST












