Shibu Soren Passed Away: झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का निधन, 81 की उम्र में ली अंतिम सांस, हेमंत सोरेन ने किया रिएक्ट, कहा- आज मैं शून्य हो गया

झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का निधन, 81 की उम्र में ली अंतिम सांस, हेमंत सोरेन ने किया रिएक्ट, कहा- आज मैं शून्य हो गया
  • शिबू सोरेन ने 81 की उम्र में ली अंतिम सांस
  • दिल्ली के अस्पताल में हुआ निधन
  • बेटे हेमंत सोरेन ने जताया दुख

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन हो गया है। उन्होंने सोमवार (4 अगस्त) को दिल्ली के सर गंगा राम हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली है। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ महीने से उनका इलाज चल रहा था। उन्हें वेंटीलेटर पर भी रखा गया था। शुक्रवार को उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने गई। एक दिन बाद हालात में कुछ सुधार आया था। लेकिन अंततः झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक ने 81 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। शिबू सोरेन के निधन पर उनके बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख जाहिर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट शियर कर लिखा- आज में शून्य हो गया हूं।

हेमंत सोरेन की प्रतिक्रिया

हेमंत सोरेन ने अपने पिता के निधन पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट किया और लिखा- आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं।

वह भगवान से कम नहीं थे- संजय राउत

पूर्व सीएम के निधन पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा कि हम हमेशा शिबू सोरेन के बारे में सोचते हैं। एक आदिवासी राज्य से आने वाले, वह व्यक्ति राष्ट्रीय राजनीति में शामिल हुए। झारखंड के लोगों के लिए, वह किसी भगवान से कम नहीं थे। शिबू सोरेन राज्यसभा के सदस्य हैं, और उनकी सीट मेरे ठीक बगल में है। मैं हमेशा उनकी पार्टी के सांसदों से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछता था। दो दिन पहले, मुझे बताया गया कि वह ठीक नहीं थे, और आज उनका निधन हो गया। उद्धव ठाकरे और पूरा परिवार उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता है। उन्होंने अपने राज्य की आदिवासी आबादी के कल्याण के लिए अपना जीवन दिया।

कहां हुआ था शिबू सोरेन का जन्म?

शिबू सोरेन का जन्म 11 जनवरी 1944 में हजारीबाग में हुआ था। उन्होंने 4 फरवरी 1973 को झारखंड मुक्ति मोर्चा की शुरुआत की। शिबू सोरेन कुल 3 बार झारखंड की सीएम बन चुके हैं।

कब-कब बने सीएम?

2 मार्च 2005- 12 मार्च 2005

27 अगस्त 2008- 18 जनवरी 2009

30 दिसंबर 2009- 31 मई 2010

Created On :   4 Aug 2025 10:19 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story