Shibu Soren Passed Away: 'हक-अधिकारों के लिए जीवन भर संघर्ष किया', शिबू सोरेन के निधन पर राहुल गांधी-खड़गे ने जताया शोक

हक-अधिकारों के लिए जीवन भर संघर्ष किया, शिबू सोरेन के निधन पर राहुल गांधी-खड़गे ने जताया शोक
  • झारखंड के पूर्व सीएम ने दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस
  • शिबू सोरेन के निधन पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया
  • राहुल गंधी-खड़गे और प्रियंका ने जताया दुख

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम (झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक) के संस्थापक शिबू सोरेन के निधन पर कांग्रेस की प्रतिक्रिसा सामने आई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष रहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने दुख जताया है। सभी दिग्गजों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट के जरिए हेमंत सोरेन के परिवार को दुख की घटी में मजबूती से खड़े रहने के लिए कहा है।

यह भी पढ़े -'बड़े-बड़े लोगों के नाम बोलने के लिए दबाव बनाया', 2008 मालेगांव ब्लास्ट केस में बरी होने के बाद बोलीं प्रज्ञा ठाकुर, पूर्व IPS ऑफिसर पर लगाए आरोप

राहुल गंधी ने जताया शोक

राहुल गांधी ने पूर्व सीएम के निधन पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और JMM के वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन के निधन का समाचार सुनकर गहरा दुख हुआ। आदिवासी समाज की मजबूत आवाज, सोरेन ने उनके हक और अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। झारखंड के निर्माण में उनकी भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा। हेमंत सोरेन जी और पूरे सोरेन परिवार के साथ-साथ गुरुजी के सभी समर्थकों को गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

खड़गे ने जताया शोक

मल्लिकार्जुन खड़गे ने शिबू सोरेन के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक, शिबू सोरेन जी के निधन से मैं दुखी हूं। उन्होंने अलग झारखंड प्रदेश और वहां के लोगों के जल, जंगल, जमीन के अधिकार और आदिवासी संस्कृति के संरक्षण के लिए आजीवन संघर्ष किया। मैंने उनके सुपुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात कर उनके परिवार और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। दुख की इस घड़ी में ईश्वर उन्हें संबल प्रदान करे।

प्रियंका गांधी ने किया पोस्ट

प्रियंका गांधी ने हेमंत सोरेन के पिता के निधन पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन जी के देहांत का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर उन्हें श्रीचरणों में स्थान दें। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन और सभी परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। शिबू सोरेन जी आदिवासी, दलित एवं वंचित वर्गों की आवाज थे। उनका योगदान सदैव स्मरणीय एवं प्रेरणादायक रहेगा।

बीमार थे शिबू सोरेन

बताया जा रहा है कि शिबू सोरेन का इलाज करीब डेढ़ महीने से चल रहा था। उन्हें वेंटीलेटर पर भी रखा गया था। शुक्रवार को उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने गई। हालांकि एक दिन बाद हालत में कुछ सुधार था। लेकिन अंततः झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक ने 81 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

यह भी पढ़े -'कांग्रेस का षड्यंत्र ध्वस्त', मालेगांव ब्लास्ट मामले में 7 आरोपी बरी, अब आया बीजेपी का रिएक्शन, रविशंकर प्रसाद बोले- वोट बैंक के लिए कांग्रेस..

Created On :   4 Aug 2025 11:55 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story