Bihar SIR: 'अपनी पत्नी का नाम जुड़वाया, नाम बदलवाया' केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह विपक्ष पर बरसे

अपनी पत्नी का नाम जुड़वाया, नाम बदलवाया केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह विपक्ष पर बरसे
  • बिहार में एसआईआर को लेकर बवाल जारी
  • केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना
  • भारत साल 2047 तक बनेगा आत्मनिर्भर

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का ड्राफ्ट आने के बाद भी बहस छिड़ी हुई हैं। इसको लेकर अब भापजा विपक्ष पर हमलावर बना हुआ है। बीते रविवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव का बिना नाम लिए कहा, "वोटर लिस्ट में अपनी पत्नी का नाम जुड़वाया, नाम बदलवाया और अपना नाम के बारे में कहा कि वोटर लिस्ट से काट दिया गया है।"

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विपक्ष ऐसा कहकर लोगों में भ्रम पैदा करने का काम कर रहे हैं। इन बयानों से मुस्लिम वोटों के तुष्टिकरण करने की कोशिश की जा रही है। दरअसल, पिछले दिनों नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा था कि मतदाता सूची से उनका नाम काट दिया गया था।

भारत बनेगा 2047 तक आत्मनिर्भर

गिरिराज सिंह ने कहा, "पीएम नरेंद्र मोदी भारत को आत्मनिर्भर बना रहे है। इसके लिए 2047 तक का लक्ष्य रखा गया है। एक ऐसा भारत होगा, जो दुनिया में केवल विश्व गुरु के रूप में नहीं, बल्कि आर्थिक दृष्टि से भी अव्वल होगा। भारत आर्थिक दृष्टि से तीसरे नंबर पर होने जा रहा हैं। पूर्व के 60 साल तक के शासन ने 50 साल तो केवल नेहरू खानदान ने ही राज किया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भी प्रकाश डाला। कहा, दुर्भाग्य है कि देश का विपक्ष कभी पाकिस्तान की भाषा, तो कभी ट्रंप की भाषा बोलता है।"

राहुल गांधी पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी को लेकर कहा, "कभी अमेरिका के एक्सपोर्ट पर्सन, पोस्टर बॉय बन जाते हैं, कभी पाकिस्तान का तो कभी चाइना के एंबेसी में जाकर के मिलते हैं। आगे 6.4% के जीडीपी के रेशियों से भारत बढ़ने वाला है। दुनिया में इतनी तेज रफ्तार से किसी की इकोनॉमी नहीं बढ़ रही हैं। कई देश माइनस में चल रहा है। भारत का एक्सपोर्ट केवल 19 लाख करोड़ था, जो आज लगभग 70 लाख करोड़ से ऊपर 80 लाख करोड़ के बीच है।"

Created On :   4 Aug 2025 2:09 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story