दर्दनाक: दोहरा हत्याकांड और खुदकुशी मामले में पति-पत्नी- बेटे का एक ही जगह अंतिम संस्कार

दोहरा हत्याकांड और खुदकुशी मामले में पति-पत्नी- बेटे का एक ही जगह अंतिम संस्कार
  • एक होटल में दोहरे हत्याकांड का मामला
  • पत्नी के अवैध संबंध के चलते हुई घटना
  • सचिन ने दोहरे हत्याकांड के बाद खुदकुशी कर ली

डिजिटल डेस्क, नागपुर. एमआईडीसी क्षेत्र के एक होटल में हुए दोहरे हत्याकांड व खुदकुशी के मामले में तीनों मृतकों का एक ही जगह पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। शनिवार को दिलदहला देने वाली घटना एमआईडीसी क्षेत्र के एक होटल में हुई थी, जहां सचिन राऊत ने पत्नी नाजनीन की हत्या करने के बाद मासूम बेटे युग को भी मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि, पत्नी के अवैध संबंध के संदेह के चलते सचिन ने इस घटना को अंजाम दिया। नाजनीन से दूसरी शादी करने के बाद बेटा युग हुआ। नाजनीन के दूसरे से अवैध संबंध होने की बात पता चलने पर सचिन ने दोहरे हत्याकांड के बाद खुदकुशी कर ली थी। रविवार की रात करीब 8 बजे तीनों का अंतिम संस्कार किया गया।

पत्नी के अवैध संबंध के चलते हुई घटना

सचिन वाहन चालक था। उसकी पहली शादी रुख्मिनी के साथ हुई थी। उसे दो बच्चे हैं। तीन वर्ष पहले सचिन ने मध्यप्रदेश की विवाहिता नाजनीन से पहचान के बाद उसे भगाकर नागपुर लाया। यहां दोनों एकात्मता नगर में किराए से रहते थे। सचिन पहली पत्नी और नाजनीन के साथ रहता था। कुछ दिनों पहले सचिन की पहली पत्नी को उसकी दूसरी शादी के बारे में पता चलने पर पति-पत्नी के बीच विवाद होना लगा। इस तनाव के चलते सचिन नाजनीन के पास रहने लगा। नाजनीन काे एक युवक का बार- बार फोन आने पर सचिन को उस पर संदेह होने लगा। पूछताछ करने पर नाजनीन ने कहा कि, दोस्त है। इस बात को लेकर उसने नाजनीन से मारपीट की।

एक सप्ताह के बाद एक युवक नाजनीन से बातचीत करते दिखा। इसके चलते सचिन और नाजनीन में विवाद शुरू हो गया। उसने भी सचिन के साथ नहीं रहने का निर्णय किया। दोनों ने 500 रुपए के स्टैंप पेपर पर अलग होने का करारनामा किया। सचिन, नाजनीन ने दिया धोखा बर्दाश्त नहीं कर पाया। जिसके चलते सचिन ने उक्त घटना की योजना बनाई और नाजनीन को मिलने द गोल्डन होटल में बुलाया और वहां हथौड़ी से मारकर उसकी हत्या कर दी। बेटे को जहर देकर मार डाला। पश्चात खुद सचिन ने फांसी लगा ली। पोस्टमार्टम के बाद तीनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Created On :   15 April 2024 12:38 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story