आरोप: जज की मौत, परिजनों ने लगाया डॉक्टर पर आरोप

जज की मौत, परिजनों ने लगाया डॉक्टर पर आरोप
परिजनों ने कहा डॉक्टर ने की लापरवाही

डिजिटल डेस्क, नागपुर। ऑपरेशन के दो दिन बाद लेबर कोर्ट के प्रशासकीय न्यायाधीश प्रसाद पोरे की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि डॉक्टरों की लापरवाही से उनकी मौत हुई। परिजनों द्वारा धंतोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया जारी थी।

प्रसाद पोरे नागपुर के सिविल लाइंस इलाके के लेबर कोर्ट में प्रशासकीय न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह पित्ताशय की बीमारी से पीड़ित थे। दो दिन पहले एक निजी अस्पताल में उनकी सर्जरी हुई थी। इसके बाद वह घर आये। मंगलवार को घर पर उनकी हालत बिगड़ गई। अचानक बेहोश होने के कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि पिछले सप्ताह उन्होंने लेबर कोर्ट के प्रशासकीय न्यायाधीश के तौर पर एक बैठक भी ली थी। उनकी मौत के बाद विधि क्षेत्र में शोक की लहर है।

Created On :   6 Dec 2023 5:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story