शिद्दत से तराशा: 160 किलो सागौन से बने नंदी बैल की कीमत है 8 लाख, 6 महीने तक रोज 12 घंटे की कड़ी मेहनत से तराशा

160 किलो सागौन से बने नंदी बैल की कीमत है 8 लाख, 6 महीने तक रोज 12 घंटे की कड़ी मेहनत से तराशा
8 फीट लंबा, 7.5 फीट ऊंचा नंदी देखने उमड़ी भीड़

Nagpur News. यह ‘नंदी’ खास है... पूरा सागौन की लकड़ी से बना हुआ। लंबाई 8 फीट, ऊंचाई 7.5 फीट और वजन करीब 160 किलो। कीमत सुनेंगे तो चौंक जाएंगे- 8 लाख रुपए। इस विशाल नंदी को तैयार करने में एक-दो महीने नहीं, बल्कि पूरे 6 महीने लगे हैं। इसे तैयार करने वाले आष्टी, वर्धा निवासी रवींद्र मोकद्दम पेशे से कारपेंटर हैं। शनिवार को वे इस नंदी को लेकर नागपुर पहुंचे। लकड़गंज क्षेत्र में इसे बिक्री के लिए रखा।

लोगों में उत्सुकता

लकड़गंज में शनिवार को जब यह विशाल नंदी पहुंचा तो लोगों की नजरें भी इस पर टिक गईं। लोग अपने मोबाइल से वीडियो और फोटो निकालने लगे। इसके चलते मुख्य मार्ग पर भारी जाम भी लगा रहा। दूर से देखने पर यह किसी मंदिर में स्थापित विशाल नंदी जैसा नजर आता है। रवींद्र को उम्मीद है कि उनकी मेहनत और कारीगरी देखकर कोई ग्राहक इसे खरीदेगा।


यह भी पढ़े -चलते ट्रक से गैस कंटेनर लीक, चिंगारी काफी थी इलाके को दहलाने के लिए, पुलिस ने 5 सौ मीटर तक रोका ट्रैफिक

5 लीटर पॉलिश का इस्तेमाल

रवींद्र ने बताया कि इस विशालकाय नंदी को बनाने के लिए करीब 160 किलो सागौन की लकड़ी का इस्तेमाल किया गया है। इसकी बारीक नक्काशी और आकार देने का काम हाथों से किया गया। वे रोज करीब 12 घंटे लगातार इस पर काम करते थे। छह महीने तक यही उनकी दिनचर्या रही। नंदी को अंतिम रूप देने के लिए करीब 5 लीटर पॉलिश का इस्तेमाल किया गया, जिससे लकड़ी की प्राकृतिक चमक और धारियां उभरकर सामने आई। रवींद्र के मुताबिक, इतने बड़े आकार की नंदी बैल तैयार करना आसान नहीं था। पहले लकड़ी का चयन और आकार तय किया गया। इसके बाद धीरे-धीरे नंदी के शरीर, चेहरे, सींग और अन्य हिस्सों को आकार दिया गया। हर हिस्से की फिनिशिंग पर विशेष ध्यान दिया गया।

Created On :   6 Sept 2026 4:44 PM IST

Tags

Next Story