- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल...
उत्सव: नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की से गूंजे मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी और नंदोत्सव की धूम

Nagpur News. वर्धमान नगर स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं नंदोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया। प्रातः भगवान श्री राधाकृष्ण का केसरयुक्त दुग्धाभिषेक गौरव पोद्दार परिवार ने किया। श्रद्धालुओं के लिए लड्डू गोपाल के अभिषेक की विशेष व्यवस्था रही। कमलेश पांडे एवं पार्टी के भजनों ने भक्तों को भावविभोर कर दिया। रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। जन्म के साथ ही मंदिर परिसर ‘हाथी-घोड़ा-पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंज उठा। पश्चात दुग्धाभिषेक, आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया।
पश्चात नंदोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भगवान का केसरयुक्त दुग्धाभिषेक हितेश झंवर परिवार ने किया। बधाई गीतों के साथ नंदोत्सव की शुरुआत हुई। ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ और ‘हाथी-घोड़ा-पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं को लाला के जन्म की बधाई के रूप में खिलौने एवं चॉकलेट वितरित किए गए। मंदिर के मैनेजिंग ट्रस्टी पवनकुमार पोद्दार ने सभी श्रद्धालुओं को जन्माष्टमी एवं नंदोत्सव की शुभकामनाएं दीं।
यह भी पढ़े -फर्जीवाड़ा कर विदेशों में भेजी प्रतिबंधित दवाइयां - कंपनी के संचालक सहित दो लोगाें के खिलाफ केस दर्ज
श्री कृष्ण लीला पर विशेष झांकी ने मन मोहा
श्री राधा कृष्णा चेरिटेबल ट्रस्ट व अहीर यादव समाज डिप्टी सिंग्नल नागपुर के संयुक्त तत्वधान मे तीन दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। दीप प्रजवलित कर सावन झूला उत्सव रखा गया। भजन के बाद श्री कृष्ण लीला पर विशेष झांकी ने मन मोह लिया। कृष्णकथा का आयोजन किया गया।
अतिथि सत्कार में प्रमुख अतिथि विधायक कृष्णा खोपड़े, विधायक अभिजीत वंजारी, सूरज गोजे शिवसेना जिला प्रमुख, रवीनीश पांडे, पार्षद प्रदीप पोहाणे, सरिता कावरे, दुर्गेश्वरी कोसेकर, अरुण हरोड़े, रामदास साहू, पूर्व पार्षद चेतना टांक, जगत सिन्हा, अनिल गेंडरे, सदन यादव, दिनेश यादव, सुरेश यादव,अजीत कौशल मूलचंद निर्मलकर, सचिन साहू, विष्णु बनपेला, केवल साहू, नीलचंद महामल्ला एवं समाज के सभी वरिष्ठजनों की उपस्थिति रही। हवन-पूजन के बाद शनिवार को शोभायात्रा निकाली गई।
भजन-कीर्तन पर श्रद्धालु झूम उठे
कृष्ण जन्माष्टमी पर गरौबा मैदान स्थित आई पार्वती भवन में भगवान कृष्ण की स्थापना के बाद भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिस पर श्रद्धालु झूम उठे। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। पूर्व नगरसेवक नाना झोडे प्रमुखता से उपस्थित थे।
यह भी पढ़े -चलते ट्रक से गैस कंटेनर लीक, चिंगारी काफी थी इलाके को दहलाने के लिए, पुलिस ने 5 सौ मीटर तक रोका ट्रैफिक
कृष्ण लीला, रास लीला, नृत्य, भजन
आदर्श विद्या मंदिर यूनिट के जी.जी. सारडा इंग्लिश प्राइमरी स्कूल, गांधीबाग में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव उत्साह एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शालिनी सारडा ने की। मुख्य अतिथि सुनंदा काबरा एवं मंजू चितलांगिया थीं। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कृष्ण लीला, रास लीला, नृत्य, भजन एवं दही हांडी की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कृष्ण एवं राधा के रूप में सजे नन्हे बच्चों ने विशेष आकर्षण बटोरा। प्रधानाचार्य डॉ. अनुराधा नागपाल, यूनिट इंचार्ज अंजलि पाठक एवं नीता दशोत्तर ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। संचालन कुमार देबराज चक्रवर्ती एवं लितिशा घोराडकर ने किया। आभार विधि निमजे ने माना।
जन्माष्टमी पर वेशभूषा, दही हांडी स्पर्धा
कृष्ण जन्माष्टमी पर बजेरिया चौक, संतरा मार्केट रोड स्थित कुंडले वाड़ा में कान्हा झूला महोत्सव का आयोजन किया गया। पं. राजेंद्र पुराणिक ने मंत्र उच्चारण किया। भगवान का पूजन अतिथि मनपा आयुक्त विपिन इटनकर की माता शारदा इटनकर, नगर सेवक संजय कुमार बालपांडे, दीपक पटेल, मनोज साबले, प्रमिला गौर, अजय साहू, दिलीप भुरे, किसन मोहलिया, लक्ष्मीनारायण सोनी ने किया। इस अवसर पर नन्हे बच्चों ने श्री कृष्ण-राधा, सुदामा, पैदया, लंगड्या आदि ने बाल लीलाएं प्रस्तुत की। सफलतार्थ अनिल गुप्ता, सौरभ कहार, राजेश गुप्ता, खुशाल नायक, बंसी गौर, अशोक प्रजापति, निकुंज अग्रवाल, सुरेन्द्र शाहू, जयश्री कुंडले, भावना जयसवाल, रेणुका पुराणिक, रेखा शाहू ने परिश्रम िकया।
यह भी पढ़े -चलते ट्रक से गैस कंटेनर लीक, चिंगारी काफी थी इलाके को दहलाने के लिए, पुलिस ने 5 सौ मीटर तक रोका ट्रैफिक
जगन्नाथ रथयात्रा की भव्य झांकी आकर्षण का केंद्र
इस वर्ष भी कृष्ण जन्माष्टमी पर सेवा सदन सोसाइटी, सीए रोड गांधीबाग में डॉ. अमित अग्रवाल ने जगन्नाथ रथयात्रा की भव्य झांकी का निर्माण किया, जो आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। डॉ. अग्रवाल मेयो अस्पताल में कार्यरत हैं। वे अनुभवी चित्रकार व मूर्तिकार हैं। आयोजन में मुकेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल ने विशेष सहयोग किया। कलाकृति की जानकारी कलासागर अध्यक्ष प्रा गोपाल पट्टम ने दी।
छत्तीसगढ़ी झिरिया तेली समाज
छत्तीसगढ़ी झिरिया तेली (साहू) समाज के डिप्टी सिग्नल के पूर्व पदाधिकारियों सचिव टेकचंद सोनबोईर, सहसचिव राजू मानकर, कोषाध्यक्ष दिनेश गंगबोईर, युवा प्रकोष्ठ कोषाध्यक्ष राजकुमार सारवा, क्रीड़ा मंडल अध्यक्ष ललित साहू, योगा शिक्षक भुवन साहू, रमेश साहू आदि स्वजातीय बंधुओं की उपस्थिति में शनिवार को रात 12 बजे इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ी झिरिया तेली साहू समाज कर्मा माता भवन, डिप्टी सिग्नल में जन्माष्टमी मनाई गई।
Created On :   6 Sept 2026 6:44 PM IST
Tags
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ











