मौसम: विदर्भ में न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री अधिक, मुंबई में रातें ठंडी - बूंदाबांदी के आसार

विदर्भ में न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री अधिक, मुंबई में रातें ठंडी - बूंदाबांदी के आसार
  • दिन का तापमान घटा
  • रात का बढ़ा तापमान
  • कड़ाके की ठंडी से राहत मिली

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सर्दी के मौसम में रात का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। रात का तापमान अधिक होने से कड़ाके की ठंड से राहत बनी हुई है। बादल छाए रहने से कड़ाके की सर्दी पर ब्रेक लगा हुआ है। हवा की रफ्तार भी सामान्य से कम हो गई है। दिन का तापमान भले ही सामान्य से कम हो, लेकिन रात का तापमान बढ़ने से सर्दी का असर नहीं हो रहा। शनिवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

सर्द हवा बढ़ाएगी ठंडी, नागपुर समेत विदर्भ में उसका असर नहीं हो रहा

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम विक्षोभ बना हुआ है, लेकिन नागपुर समेत विदर्भ में उसका असर नहीं हो रहा। आसमान में बादल छाए रहने से हवा की गति थम गई है। हवा की दिशा समय-समय पर बदल रही है। उत्तर से आने वाली सर्द हवा पर ब्रेक लगा हुआ है। शनिवार को दिन का तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री कम रहा। उत्तर से सर्द हवा आने के बाद ठंड बढ़ेगी। वातावरण में नमी बनी हुई है। रविवार को मुख्यत: आसमान साफ रहेगा।

तापमान गिरने से सुबह और रात में ठंड का एहसास

उधर मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में धुंध पसरा हुआ है। तापमान गिरने से सुबह और रात में ठंड का एहसास हो रहा है। शनिवार को अधिक ठंड थी। सांताक्रूज का न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, कोलाबा में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस था। महाराष्ट्र में एक बार फिर बारिश का संकट मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य में हल्की बारिश की संभावना जताई है। फिलहाल राज्य में दिनभर बादल छाए हुए हैं।

मुंबई में भी बूंदाबांदी के आसार

हवा में ओस मौजूद है। मुंबई में भी बूंदाबांदी के आसार है। अगले तीन दिनों तक उत्तर महाराष्ट्र में बिजली चमकने के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट और हल्की बारिश भी होगी। सर्दी के सीजन में बारिश से खेती को नुकसान हो सकता है।

Created On :   7 Jan 2024 11:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story