Mumbai News: मकर संक्रांति पर्व पर आध्यात्मिक प्रार्थना हुई, पूज्य महंत स्वामी महाराज ने सभी को दी शुभकामनाएं

मकर संक्रांति पर्व पर आध्यात्मिक प्रार्थना हुई,  पूज्य महंत स्वामी महाराज ने सभी को दी शुभकामनाएं
  • मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर भगवान स्वामीनारायण के श्रीचरणों में नमन
  • गुरुहरि पूज्य महंत स्वामी महाराज ने सभी के लिए समृद्धि की कामना की
  • आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यों का वैश्विक केंद्र

Mumbai News. 14 जनवरी को पावन मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर भगवान स्वामीनारायण के श्रीचरणों में नमन करते हुए तथा प्रगट गुरुहरि पूज्य महंत स्वामी महाराज ने सभी के लिए समृद्धि की कामना की। हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का त्योहार बहुत खास माना जाता है। जिसे बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। हर जगह इस त्योहार को बड़े उत्साह के साथ सूर्य देव की पूजा की जाती है। लोग अपने घरों में तिल-गुड़ के लड्डू, गजक और चिक्की जैसी कई स्वादिष्ट डिश बनाते हैं। देश के कई हिस्सों में इस दिन पतंग उड़ाने की भी परंपरा है, जिससे आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से सज जाता है। इसके साथ ही लोग त्योहार के मौके पर एक-दूसरे को ढेर सारी शुभकामनाएं भी देते हैं।

खास बात है कि मकर संक्रांति के साथ ही सूर्यदेव अपने पवित्र उत्तरायण पथ की यात्रा प्रारंभ करते हैं। इस आध्यात्मिक परिवर्तन के प्रतीक पर्व पर यह कामना की गई कि जैसे सूर्य उत्तरायण होकर प्रकाश और ऊर्जा का संचार करता है, वैसे ही मानव जीवन भी सत्संग, सेवा और भक्ति के मार्ग पर अग्रसर हो।

इस अवसर पर सनातन मूल्यों विनम्रता, करुणा, नैतिकता को जीवन में आत्मसात करने और आध्यात्मिक उन्नति की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने का संकल्प लिया गया।

बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था : आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यों का वैश्विक केंद्र

बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) एक विश्व-विख्यात सनातन हिंदू आध्यात्मिक संस्था है, जिसकी स्थापना शास्त्रीजी महाराज ने की थी। यह संस्था भगवान स्वामीनारायण की शिक्षाओं पर आधारित है और वर्तमान में प्रगट गुरुहरि पूज्य महंत स्वामी महाराज के मार्गदर्शन में विश्वभर में आध्यात्मिक, सामाजिक और मानवीय सेवाओं में सक्रिय है।

बीएपीएस संस्था का प्रमुख उद्देश्य है

  • व्यक्ति के चरित्र का निर्माण
  • सत्संग और भक्ति के माध्यम से आध्यात्मिक जागृति
  • समाज में सेवा, सद्भाव और नैतिक मूल्यों का प्रसार

संस्था की ओर से भारत सहित विश्व के अनेक देशों में भव्य स्वामीनारायण मंदिर, अक्षरधाम परिसर, शैक्षणिक संस्थान, स्वास्थ्य शिविर, आपदा राहत कार्य, पर्यावरण संरक्षण और युवाओं के चरित्र निर्माण से जुड़े कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं। मकर संक्रांति जैसे पर्वों पर बीएपीएस परंपरा में आध्यात्मिक संदेश, सामूहिक प्रार्थनाएं और सामाजिक सेवा के माध्यम से जनमानस को सकारात्मक दिशा देने का कार्य किया जाता है।

Created On :   14 Jan 2026 6:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story