- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- अलग हो चुके दंपति के विवाद में...
Nagpur News: अलग हो चुके दंपति के विवाद में मासूम की हत्या, दोनों में बेटी पर हक को लेकर हो रही थी कहासुनी

- आरोपी शराबी पिता गिरफ्तार
- मासूम को उतारा मौत के घाट
- बेटी पर हक को लेकर होता था विवाद
Nagpur News. वाठोड़ा में हुई हत्या की वारदात ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। अलग हो चुके दंपति में बेटी पर हक को लेकर विवाद था। शराबी पिता ने बेटी को ही खत्म कर दिया। चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी। वाठोड़ा थाने में प्रकरण दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार किया गया है। किराए से रहने वाले शेखर कृष्णराव शेंद्रे की उम्र 46 वर्ष है, जो मजदूरी करता है। वह शराब का पीने का आदी है। बेटी धनश्री 8 वर्ष की थी, लेकिन जब वो दो वर्ष की थी, मां शुभांगी उसे छोड़कर चले गई थी। उसने दूसरी शादी कर ली। जिससे शेखर बेटी को लेकर मां कुसुमबाई और छोटे भाई उमेश उम्र 45 वर्ष के साथ रहने लगा। कुसुम और उमेश ने बताया कि धनश्री से मिलने कभी कभी उसकी मां आती थी। जो धनश्री को खुद रखने की मांग कर रही थी। उसका कहना था कि शेखर शराबी है। कुछ काम करता नहीं है। धनश्री का भविष्य उसके पास सुरक्षित नहीं है। इस कारण वह उसे अपने साथ रखना चाहती, लेकिन शेखर इस बात के लिए तैयार नहीं था। उसका कहना था कि वह किसी भी हालत में धनश्री को नहीं देंगा। इस बात को लेकर कई बार उनके बीच विवाद हुआ।
कंधे पर उठाकर थाने ले गया
बुधवार की सुबह करीब पौने छह बजे के दौरान शेखर ने गहरी निंद में सोई धनश्री के सीने में चाकू घोंप दिया। उसकी चीख पुकार सुनकर दूसरे कमरे में सोई कुसूम दौड़ते हुए आई। धनश्री को लहूलुहान हालत में देखकर उमेश को उठाया। उमेश ने शेखर की हाथ से चाकू छीना। जख्मी धनश्री को कंधे पर उठाया और दोड़ते हुए वाठोड़ा थाने पहुंचा। उस वक्त धनश्री की सांसे चल रही थी। तुरंत पुलिस वाहन से उसे मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया, लेकिन गंभीर रूप से घायल हुई कुछ देर बाद ही दमतोड़ दिया। आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
परिसर में खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमी थी। पिता के हाथों मासूम बेटी हत्या की वारदात ने हड़कंप मचा दिया। इस बीच हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पिता शेखर को गिरफ्तार किया गया। दोपहर में उसे संबंधित अदालत में पेश किया गया। जहां उसे तीन दिन के पीसीआर में भेज दिया गया है।
पांच वर्ष दे रहा था धनश्री को मारने की धमकी
शेखर अपराधीक प्रवृती का है। पहले डकैती, मारपीट और हत्या के प्रयास का मामला उसके खिलाफ दर्ज है। धनश्री को लेकर उसका शुभांगी से विवाद होता था, तब वह यह कहता था कि धनश्री काे मार देंगा, लेकिन उसे नहीं देगा। उसने धमकी को सच कर दिखाया है। पहले भी उनका विवाद थाने गया था। इस मामले में पति - पत्नी और बच्ची के कब्जे को लेकर जुड़ा विवाद होने से पारिवारीक कोर्ट में जाने की सालह दी गई थी। करीब पांच वर्ष से यह विवाद जारी था, लेकिन वह कभी कोर्ट में नहीं गए। मासूम को मारने की धमकी देने से मामला गंभीर था, जिसे हल्के में लिया।
Created On :   14 Jan 2026 8:11 PM IST














