Nagpur News: मृग बहार: 180 संतरा पेड़ों से 7 लाख की आय

मृग बहार: 180 संतरा पेड़ों से 7 लाख की आय
  • अभिनेता भारत गणेशपुरे भी देखने पहुंचे
  • गेंदा फूल से अतिरिक्त कमाई और फसल की सुरक्षा भी

Amravati News जिले के ग्राम करजगांव निवासी महिला किसान भारती पोहोरकर ने हालिया मृग बहार के मौसम में संतरा उत्पादन में वृद्धि तथा फसल की सुरक्षा का सूक्ष्म नियोजन किया। उनके 1 एकड़ 4 गुंठा क्षेत्र के बगीचे में 180 संतरा पेड़ हैं, जिनमें से 140 पेड़ों को बांस के सहारे से रखा गया है। साथ ही संतरा बाग में गेंदा फूल को अंतरफसल के रूप में लगाने का प्रयोग किया। इस प्रयोग से सूत्रकृमि का प्रकोप काफी हद तक कम हुआ है, साथ ही फूलों की बिक्री से अतिरिक्त आय भी प्राप्त हुई।

रासायनिक उर्वरकों के साथ-साथ जैविक खाद, कीटनाशक एवं फफूंंदनाशकों का संतुलित उपयोग किया, जिससे फलों की गुणवत्ता बनी रही। इस वर्ष उन्होंने मृग बहार संतरा फसल 7 लाख रुपये में बेची है। जिसकी जानकारी पर मराठी फिल्म और टीवी जगत के प्रसिद्ध अभिनेता चला हवा येऊ द्या’ फेम भारत गणेशपुरे ने भारती पोहोरकर की मृग बहार संतरा बाग का निरीक्षण किया। उनके सूक्ष्म नियोजन को सभी संतरा उत्पादकों के लिए प्रेरणा बताया। इस अवसर पर बालासाहेब देशमुख, पुष्पक खापरे, मनीष गणेशपुरे आदि उपस्थित थे।

मैं बेहद प्रभावित हुआ : पिछले वर्ष अत्यधिक वर्षा के बावजूद भारतीताई का मृग बहार सफल रहा। उनका भरपूर उत्पादन देखकर मैं बेहद प्रभावित हुआ हूं। कृषि विश्वविद्यालय को भी उनके नियोजन का संज्ञान लेना चाहिए। उनकी मेहनत को मेरा सलाम है। - भारत गणेशपुरे, मराठी फिल्म अभिनेता


Created On :   14 Jan 2026 2:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story