- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- फ्लाई ओवर के नीचे बनाई जाएगी सीमेंट...
Nagpur News: फ्लाई ओवर के नीचे बनाई जाएगी सीमेंट सड़क, तारीखों की घोषणा शीघ्र अशोक चौक पर एक सप्ताह तक 3 रास्ते बंद

Nagpur News. फ्लाई ओवर के नीचे सीमेंट सड़क बनाने के लिए अशोक चौक पर तीन रास्ते एक सप्ताह के लिए बंद किए जा सकते हैं। इस दौरान इन तीनों रास्तों से आने वाले वाहनों को फ्लाई आेवर से गुजरना पड़ेगा। तीन रास्ते बंद करने की तारीखों की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी।
यह भी पढ़े -राज्य भर में गूंजे बारहवीं का पर्चा लीक मामले में ट्यूशन संचालक समेत दो गिरफ्तार
आवागमन की व्यवस्था इस तरह
इंदोरा-दिघोरी फ्लाई ओवर के पहले चरण का काम लगभग पूरा हो चुका है। लोकार्पण अप्रैल में हो सकता है। लोकार्पण के पहले ठेका कंपनी एनसीसी फ्लाई ओवर के नीचे अशोक चौक के 3 रास्तों को सीमेंट कंक्रीट का बनाना चाहती है। इस दौरान तीन रास्तों से वाहनों की आवाजाही बंद कर दी जाएगी। रास्तों से आवाजाही बंद करने पर वाहन फ्लाई ओवर से दौड़ेंगे।
- बैद्यनाथ चौक से सुरेश भट सभागृह की तरफ जाने और आने के लिए फ्लाई ओवर का इस्तेमाल किया जाएगा। इसी तरह मेडिकल चौक से सुरेश भट सभागृह की तरफ जाने और आने के लिए फ्लाई ओवर का इस्तेमाल किया जाएगा।
- फ्लाई ओवर के नीचे केवल दो ही रास्तों पर वाहन दौड़ सकेंगे। रेशिमबाग से शिवाजी चौक जाने और आने के लिए ही रास्ते का उपयोग किया जाएगा। जाम से निपटना बड़ी चुनौती बन सकता है।
Created On :   23 Feb 2026 8:04 PM IST
Next Story












