- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- दक्षिण उमरेड के मसाला के पास तेंदुए...
Nagpur News: दक्षिण उमरेड के मसाला के पास तेंदुए का शव मिला, बाघ के हमले में मौत का अनुमान

Nagpur News सोमवार को दक्षिण उमरेड अंतर्गत मसाला में एक तेंदुए का शव मिला। पता चलते ही अधिकारी वर्ग घटनास्थल पर पहुंचे। जांच के बाद प्राथमिक तौर पर बाघ के हमले में तेंदुए की मौत होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि अभी जांच चल रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के सामने शव विच्छेदन की प्रक्रिया पूरी कर तेंदुए का अंतिम संस्कार किया गया।
शव साबूत ः अवैध शिकार का संदेह कम : नागपुर प्रादेशिक वन विभाग अंतर्गत बाघों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस कारण आए दिन बाघ इंसानी इलाकों में भी देखने मिलते हैं। सोमवार को इसी तरह बीट क्रमांक 374 में एक 4 वर्षीय तेंदुआ मृत अवस्था में दिखाई दिया। इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को दी गई। घटनास्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों ने जांच किया। तेंदुए का शरीर पूरी तरह से साबूत था, जिससे अवैध शिकार का मामला नहीं होने की बात साफ हुई। ऐसे में बाघ के हमले में तेंदुए की मौत होने का कयास लगाया जा रहा था।
वन अधिकारियों में उपवनसंरक्षक डॉ. भारतसिंह हाडा, सहायक वनसंरक्षक मनोज ए. धनविजय, रोहित कारू, कु. के. एम. गजरे की उपस्थिति में पशुवैद्यकीय अधिकारी उमरेड, डॉ. गभणे पशुवैद्यकीय अधिकारी भिवापुर, डॉ. अस्मिता जगधापे पशुवैद्यकीय अधिकारी उमरेड ने शव विच्छेदन प्रक्रिया पूरी की। वन विभाग अवैध शिकार की इस दिशा में भी जांच कर रहा है।
Created On :   26 Nov 2024 12:10 PM IST













