- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- गोंडवाना क्लब , कैफे में जबरन...
Nagpur News: गोंडवाना क्लब , कैफे में जबरन घुसपैठ पर एफआईआर दर्ज

Nagpur News वेकोलि मुख्यालय के पास सेमिनेरी हिल्स रोड स्थित अप हिल कैफे, गोंडवाना क्लब के अंदर जबरन घुसकर धमकी देने और रिनोवेशन (नवीनीकरण) कार्य में बाधा डालने को लेकर कई लोगों के खिलाफ गिट्टीखदान थाने में मामला दर्ज किया गया है। चंचल वैष्णव निवासी जय-विजय ले-आउट, नारी रोड की शिकायत पर धारा 115 (2), 351 (2), 329(4) और 189 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़े -उल्लेखनीय कार्यों के लिए डॉ बोधनकर का सम्मान, कार्यक्रम में बोले - यह उम्र का नहीं, रिश्तों और सेवा का उत्सव
नामजद आरोपियों में सायरस चांग, प्रिया ठाकुर, अनुश्री महल्ले सहित 3 पुरुष व 7 महिला बाउंसरों का समावेश बताया गया है। सभी आरोपियों को सूचना पत्र देकर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। गौरतलब है कि घटना के दिन इस मामले में प्राथमिक स्तर पर कैटरिंग विवाद को लेकर हंगामा होने की जानकारी मिली थी। प्रकरण की गूंज के बाद गिट्टीखदान के वरिष्ठ थानेदार कैलास देशमाने का तबादला कर दिया गया है। अब नए थानेदार दिघे के नेतृत्व में इस मामले की जांच-पड़ताल शुरू की गई है।
यह है पूरा मामला : पुलिस सूत्रों के अनुसार, 42 वर्षीय शिकायतकर्ता चंचल वैष्णव पेशे से सिक्योरिटी सुपरवाइजर है। रिपोर्ट के अनुसार सेमिनरी हिल्स स्थित अप हिल कैफे में 19 जनवरी से रिनोवेशन का काम चल रहा है। कैफे मैनेजमेंट के निर्देशानुसार किसी भी मेंबर को अंदर प्रवेश न देने के लिए दो सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए थे। 31 जनवरी को शाम करीब 5.30 बजे आरोपी सायरस चांग, प्रिया ठाकुर, अनुश्री महाले समेत कुछ पुरुष व महिलाएं बिना अनुमति कैफे में पहुंचीं।
रोके जाने पर प्रिया ठाकुर और एक अन्य महिला ने शिकायतकर्ता चंचल को झूठे पुलिस केस में फंसाने की धमकी दी और धक्का-मुक्की की । आरोप है कि, इसके बाद गेट के दोनों ताले तोड़कर जबरन अंदर प्रवेश किया गया। काफी देर तक वहां रुककर अव्यवस्था फैलायी गई अऔर हंगामा खड़ा किया गया। 1 और 2 फरवरी को भी कथित तौर पर बाउंसरों और महिलाओं द्वारा मजदूरों को काम करने से रोका गया, जिससे रिनोवेशन कार्य ठप रहा। इन घटनाओं से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने पुलिस थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
Created On :   4 Feb 2026 12:42 PM IST













