Nagpur News: हैदराबाद जा रहा इंडिगो विमान तकनीकी खराबी के बाद नागपुर लौटा

हैदराबाद जा रहा इंडिगो विमान तकनीकी खराबी के बाद नागपुर लौटा
  • हवा में आई खराबी के बाद पायलट ने लिया लौटने का फैसला
  • सभी यात्री सुरक्षित, दूसरे विमान से भेजा गया हैदराबाद

Nagpur News नागपुर के डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल से हैदराबाद के लिए उड़ान भरने के कुछ देर बाद इंडिगो का विमान तकनीकी खराबी के कारण वापस नागपुर लौट आया। विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारकर टर्मिनल में बैठाया गया। बाद में उन्हें दूसरे विमान से हैदराबाद रवाना किया गया।

सूत्रों के अनुसार, इंडिगो की उड़ान 6ई 7548 ने शनिवार सुबह करीब 8.35 बजे नागपुर से हैदराबाद के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान के दौरान विमान में तकनीकी समस्या सामने आई। इसके बाद पायलट ने विमान को वापस नागपुर लाने का निर्णय लिया। विमान सुरक्षित रूप से नागपुर एयरपोर्ट पर लौट आया।

लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को विमान से उतारकर टर्मिनल भवन में ले जाया गया। यात्रियों को करीब 11 से 11.30 बजे के बीच उपलब्ध दूसरे विमान से हैदराबाद भेजा गया। विमान में किस तरह की तकनीकी खराबी आई थी, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। एयरलाइन की ओर से भी इस संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।


Created On :   12 Sept 2026 7:07 PM IST

Tags

Next Story