- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पांढुर्ना
- /
- गोटमार मेला :400 से अधिक घायल:सात...
Pandhurna news: गोटमार मेला :400 से अधिक घायल:सात अति गंभीर घायलों को किया गया नागपुर रेफर

डिजिटल न्यूज़ पांढुर्ना
शुक्रवार को गोटमार मेले का आयोजन अत्यधिक उत्साह के साथ शुरू हुआ। सुबह आठ बजे से ही दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। दोपहर तीन बजे तक दोनों पक्षों के 400 से अधिक लोगों को चोटे आई।जिसमें सात लोगों को अति गंभीर छोटे आई जिन्हें नागपुर रेफर किया गया।इसके अलावा 40 से अधिक लोगों को गंभीर चोटे आई। जिनका सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार गंभीर चोटों के चलते संजय धारपुरे सावरगांव, सचिन हाटेकर राधा कृष्ण वार्ड, पंकज बारमासे खारी वार्ड, सचिन नासरे पांढुरना, नितिन भादें पांढुरना, कैलाश साहू नानंदवादी और प्रीतम राउत को गंभीर चोटे आई। जिन्हें नागपुर रेफर किया गया।
दूसरी ओर शुक्रवार की सुबह पूजा अर्चना के साथ गोटमार मेले की शुरुआत हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने चंडी माता मंदिर और जाम नदी में गाड़े गए पलाश के झंडे की पूजा की। इस बार दोनों पक्षों के बीच अधिक उत्साह देखा जा रहा है। लगभग चार हजार से अधिक लोग गोटमार मेले में प्रत्यक्ष रूप से खेलते नजर आए।वही दोपहर तीन बजे तक मिले देखने वालों की संख्या 25000 से अधिक पहुंच गई थी। दूसरी ओर प्रशासन ने घायलों को कैंप अस्पताल से सिविल अस्पताल तक लाने सिविल अस्पताल से नागपुर तक ले जाने की व्यवस्था सुचारू रखी थी। मेले के दौरान जिला कलेक्टर नीरज वशिष्ठ, एसपी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी कैंपों पर नजर बनाए रखे थे।
विधायक ने बरसाए पत्थर
गोटमार मेले आयोजन के दौरान क्षेत्रीय विधायक निलेश उइके भी पीछे नहीं रहे। दोपहर करीब 3:15 बजे मेला स्थल पहुंचकर विधायक निलेश उइके ने पांढुर्णा पक्ष की ओर से पत्थर बरसाए। इस दौरान निलेश उइके ने बताया कि गोटमार मेला पांढुर्णा के परंपरा और आस्था का प्रतीक है। हम जन भावनाओं के अनुरूप सबके साथ है।
Created On :   11 Sept 2026 3:58 PM IST









