- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- नागपुर-काेराडी मेट्रो के लिए डीपीआर...
Nagpur News: नागपुर-काेराडी मेट्रो के लिए डीपीआर जल्द, 6 माह में शुुरू होगा फुटाला फाउंटेन

Nagpur News मेट्रो फेज 3 के अंतर्गत सीताबर्डी से कोराडी तक 11.5 किमी के लिए मेट्रो रेल का डीपीआर जल्द तैयार किया जाएगा। डीपीआर तैयार करने के लिए निविदा जारी कर दी गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के फुटाला फाउंटेन के लंबित काम भी पूरे किए जा रहे हैं। फुटाला फाउंटेन 4 से 6 माह में शुरू हो जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने जानकारी दी।
केंद्रीय बजट की तारीफ
सोमवार को होटल सेंटर प्वाइंट में पत्रकार वार्ता में गडकरी ने केंद्र सरकार के बजट को लोकाभिमुख व देश में ढांचागत विकास को तेज गति देने वाला ठहराया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के बजट से न केवल अत्याधुनिक इंफ्रा विकास होगा, बल्कि महाराष्ट्र व विदर्भ में भी विकास योजनाओं को गति मिलेगी।
15 किमी का प्रकल्प
नागपुर मेट्रो फेज 2 का कार्य अंतिम चरण में है। फेज 3 के अंतर्गत सीताबर्डी-कोराडी के अलावा बुटीबोरी एमआईडीसी से सिएट लिमिटेड तक 3 किमी व खापरी से न्यू नागपुर तक 15 किमी का मेट्रो प्रकल्प तैयार किया जाएगा। इसके अलावा इनर रिंग रोड के कार्य भी पूरे किए जाएंगेे। इन कामों के डीपीआर के लिए निविदा जारी की गई है।
यह भी पढ़े -विद्यापीठ की कार्रवाई, चार जिलों के 51 कॉलेजों की मान्यता पर अस्थायी ब्रेक - जानिए क्या है माजरा
विकास में निजी सहभागिता
बाेओटी व पीपीपी को मजबूत व तेज गति दी जा रही है। इंफ्रास्ट्रक्चर रिस्क गारंटी फंड की स्थापना की गई है। विकास कार्य में निजी क्षेत्र के सहभागिता ली जा रही है। देश में हाईटेक इंफ्रास्ट्रक्चर मशीनाें का निर्माण होगा। भारी निर्माण उपकरणों के उत्पादन की नई योजना है। टनेल बोरिंग मशीन जैसी एडवांस्ड मशीनें योजना के दायरे में हैं। आयात पर निर्भरता कम होगी। हाईवे, एक्सप्रेस-वे, सुरंग और मेट्रो प्रोजेक्ट्स को सपोर्ट मिलेगा।
और यह भी कहा
सड़क परिवहन मंत्रालय को लगभग 3.10 लाख करोड़ का बजट मिला है। भारत की लॉजिस्टिक कास्ट जीडीपी की लगभग 13-14 प्रतिशत है। डॉ.बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल नागपुर के आधुनिकीकरण के लिए अनुमानित प्रकल्प खर्च 7000 करोड़ रुपये है।
यह थे उपस्थित
पत्रकार वार्ता में भाजपा के शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी, महापौर नीता ठाकरे, पूर्व राज्यसभा सदस्य अजय संचेती, विधायक कृष्णा खोपडे, पूर्व विधायक अनिल सोले, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय भेंडे, जयप्रकाश गुप्ता, विक्की कुकरेजा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
जल्द कन्हान से जुड़ जाएगी मेट्रो : बावनकुले
नागपुर. जिलाधीश कार्यालय में सोमवार को पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने जिले में चल रहे विकास कामों की समीक्षा की। उन्होने कहा कि नागपुर शहर और आस-पास के ग्रामीण इलाकों तक मेट्रो का अच्छा नेटवर्क तैयार हुआ है। जल्द ही कामठी से कन्हान तक मेट्रो सेवा जुड़ जाएगी। कामठी में पुलिस उपायुक्त ऑफिस के लिए मेट्रो स्टेशन के पास जगह देखकर प्रस्ताव पेश करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए। अभी, मेट्रो ऑटोमोटिव चौक तक दौड़ रही है और कामठी तक का काम अंतिम चरण में है।
कन्हान मेट्रो प्रोजेक्ट की मुख्य बातें:
विस्तार : यह प्रोजेक्ट नागपुर मेट्रो के फेज-II का हिस्सा है, जो ऑरेंज लाइन पर ऑटोमोटिव स्क्वायर से कन्हान तक विस्तारित होगा। इसकी लागत 300 करोड़ रुपए है।
लंबाई और स्टेशन : कुल 13 किमी (विस्तार) के साथ, यह कामठी खंड में 13 स्टेशन जोड़ेगा।
यह भी पढ़े -जरूरत से ज्यादा बाघ, अब नसबंदी की जरूरत, गडकरी बोले - आस-पास बाघों की संख्या 350, ग्रामीणों के लिए खतरा
Created On :   10 Feb 2026 12:56 PM IST











