- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- NMO विदर्भ ने 100 बस्तियों में...
RSS 100 वर्ष पूर्ण उत्सव: NMO विदर्भ ने 100 बस्तियों में आरोग्य स्वास्थ्य शिविरों का किया आयोजन, डॉ. विपिन इटणकर की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न

Nagpur News. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के कड़ी में NMO विदर्भ प्रांत ने 100 सेवा बस्तियों एवं झुग्गी-झोपड़ियों में आरोग्य स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। रविवार को महानगरपालिका के आयुक्त डॉ. विपिन इटणकर एवं विदर्भ प्रांत संघचालक दीपक तामशेट्टीवार की उपस्थिति में समापन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की प्रस्तावना डॉ. धीरज गुप्ता ने रखी, जिसमें सेवा कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। आयुक्त डॉ. विपिन इटणकर ने भविष्य में ऐसे शिविरों के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया, वहीं दीपक तामशेट्टीवार ने व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण पर बल देते हुए सभी का अभिनंदन किया। 1 मार्च से 12 अप्रैल तक विदर्भ के विभिन्न जिलों में अनेक शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किए गए। इस अभियान में NMO के पालक एवं मार्गदर्शक अजय नवघरे, सेवा विभाग के कार्यकर्ता, लोक कल्याण समिति के पदाधिकारी तथा शहर के प्रमुख अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेजों मेयो मेडिकल, लता मंगेशकर हॉस्पिटल, दत्ता मेघे इंस्टीट्यूट, राष्ट्रसंत कैंसर अस्पताल, नेशनल कैंसर सेंटर, शासकीय डेंटल कॉलेज, दादासाहेब कालमेघ डेंटल कॉलेज, यवतमाल, अकोला, सावंगी, गोंदिया एवं गडचिरोली मेडिकल कॉलेज के अध्यापक एवं विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता दर्ज की। जिले में 70 से अधिक बस्तियों में शिविर आयोजित किए गए, वहीं वर्धा में 20, अकोला और गोंदिया में 5-5 शिविर लगाए गए।
मुख्यमंत्री सहायता कक्ष के संयोजक डॉ. सागर पांडे एवं उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से प्रेरणा लेते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचने का संकल्प लिया गया।
शिविरों में केवल जांच तक सीमित न रहकर, जरूरतमंदों के लिए ब्लड टेस्ट, सीटी स्कैन, एमआरआई जैसी सुविधाओं में सहायता दी गई तथा गंभीर मरीजों को बड़े अस्पतालों में उपचार हेतु भेजा गया। प्रधानमंत्री आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के माध्यम से आर्थिक सहयोग सुनिश्चित किया गया तथा आवश्यक दवाइयां निशुल्क वितरित की गईं।
डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में यह सेवा कार्य सच्ची श्रद्धांजलि के रूप में समर्पित किया गया। इन कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु फंड रेजिंग के तहत विदर्भ के मेडिकल कॉलेजों द्वारा बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।
सभी कार्यकर्ताओं ने “एक दिन सेवा के नाम, एक दिन देश के नाम” के संकल्प के साथ उत्कृष्ट समन्वय और समर्पण का परिचय दिया। बिना किसी भेदभाव के सभी ने संगठित होकर कार्य किया, जिससे समाज के पीड़ित एवं वंचित वर्ग तक पहुंच आसान हुई।
NMO विदर्भ प्रांत के अध्यक्ष डॉ. निलेश अग्रवाल, सचिव डॉ. धीरज गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ. अर्चना देशपांडे, डॉ. राधा मुंजे, संगठन मंत्री डॉ. विवेक ठोंबरे, सह संगठन मंत्री डॉ. सजल बंसल, कोषाध्यक्ष डॉ. रिपुंजय त्रिपाठी, संपर्क प्रमुख डॉ. निलेश चांगले, नागपुर संयोजिका डॉ. मृणाल फाटक, प्रचार प्रमुख डॉ. गिरीश चरडे, विद्यार्थी प्रमुख डॉ. सुशील शिंदे, डॉ. काजल मते एवं डॉ. सुयश धवणे सहित सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
शासकीय मेडिकल कॉलेज के वैद्यकीय अधीक्षक डॉ. अविनाश गावंडे का विशेष आभार, जिन्होंने समय-समय पर टीम उपलब्ध कराकर महत्वपूर्ण सहयोग दिया। डॉ. निलेश अग्रवाल ने जानकारी दी कि आगामी राष्ट्रीय संगोष्ठी अक्टूबर माह में नागपुर में आयोजित होगी, जिसमें देशभर से 200 से अधिक पदाधिकारी भाग लेंगे।
कार्यक्रम में सभी अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं सहयोगियों का सम्मान कर उन्हें पुरस्कृत किया गया, ताकि वे भविष्य में भी सेवा कार्यों से जुड़े रहें। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता पूजन, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं बुद्ध वंदना से हुआ तथा समापन वंदे मातरम के साथ किया गया।
Created On :   20 April 2026 6:35 PM IST












