- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- फर्जी ऐप के जरिए शनि भक्तों से...
Nevasa News: फर्जी ऐप के जरिए शनि भक्तों से करोड़ों रुपए की लूट, अनुबंधित चार ऐप बंद

- ऑनलाइन दर्शन के जरिए मंदिर की तिजोरी में 77 लाख रुपए जमा
- फर्जी ऐप के जरिए शनि भक्तों से करोड़ों रुपए की लूट
Nevasa News. विश्वस्तरीय तीर्थ स्थल शनि शिंगणापुर देवस्थान के नाम पर ऑनलाइन दर्शन को लेकर फर्जी ऐप बना श्रद्धालुओं को लूटा गया। करोड़ों रुपए का घोटाला उजागर होने की आशंका है।इसके बाद शनि शिंगणापुर देवस्थान द्वारा मंदिर से अनुबंधित चार ऐप बंद किए जाने के बाद देवस्थान के अधिकारी और कर्मचारी संदेह के भंवर में फंस गए हैं। बताया गया कि 2022 से 2025 के बीच ऑनलाइन दर्शन के जरिए मंदिर की तिजोरी में 77 लाख रुपए जमा हुए हैं। शनिदेव की ऑनलाइन पूजा और तेल चढ़ाने के लिए कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने फर्जी ऐप के जरिए मंदिर के नाम पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर दो लाख श्रद्धालुओं को जोड़ लिया। जिला पुलिस प्रमुख और देवस्थान की ओर शिकायत दर्ज कराई गई है कि मंदिर के कुछ कर्मचारी, अधिकारी और पुजारी इसमें शामिल हैं। देवस्थान के कार्यकारी अधिकारी जी. के. दरंदले ने जानकारी दी कि इन शिकायतों के दायरे को देखते हुए, देवस्थान ने खुद ऐसी जांच की मांग कर अनुबंधित किए चार ऐप - श्री मंदिर ऐप बैंगलोर, उत्सव ऐप दिल्ली, वामा ऐप गुड़गांव, दिल्ली, देवधाम ऐप नोएडा को 22 मई, 2025 से बंद कर दिया था।
शनैश्वर मंदिर क्षेत्र में ऑनलाइन पूजा ऐप बनाकर शनि भक्तों को ठगने वाला गिरोह कई वर्षों से सक्रिय हैं। पूर्व ट्रस्टी वैभव शेटे, कांग्रेस के नेवासा तालिकाध्यक्ष संभाजी मालवदे, शनि भक्त विशाल सुरपुरिया ने जिला पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घार्गे को ज्ञापन प्रस्तुत कर मंदिर से करोड़ों रुपए के गबन में अधिकारी, कर्मचारी और पुजारियों की मिलीभगत की गहन जांच की मांग की है। शनि शिंगणापुर देवस्थान पर ऐप बनाकर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा शनि भक्तों से आर्थिक ठगी करने की शिकायतें मिली हैं। साइबर सेल के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मोरेश्वर पेंदाम ने बताया कि साइबर विभाग के उपनिरीक्षक योगेश चाहेर ने 4 जून से इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
Created On :   5 Jun 2025 8:19 PM IST