फ्राड: महिला से 3 लाख रुपए की ठगी

महिला से 3 लाख रुपए की ठगी
आनलाइन काम देने का दिया झांसा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। साइबर अपराधी ने अब कपड़ा व्यापारी बनकर महिला को लाखों रुपए से चूना लगा दिया। घटना उजागर होने पर मंगलवार को आरोपी के खिलाफ हुड़केश्वर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया। ऑनलाइन नौकरी तलाश रही थी : कीर्ति नगर निवासी पीड़ित आसावरी डोनारकर (24) मोबाइल पर ऑनलाइन नौकरी तलाश रही थी। संयोग से उसी समय मोबाइल पर किसी साइबर अपराधी ने उसे नौकरी होने का मैसेज भेजा। आरोपी ने कहा था कि, उसकी कपड़े की दुकान है और दुकान में उसे सेल्स एक्जीक्यूटिव नियुक्त किया जाता है। इसके लिए उसने पीड़िता को 30 ऑर्डर बुक करने के लिए कहा। उसके बाद उसे अलग-अलग टास्क दिए। िजसे पूरा करने पर घर बैठे लाभ कमाने का झांसा दिया। पीड़िता को झांसे में लेने के लिए शुरुआती दौर में आरोपी ने उसके खाते में मामूली रकम जमा की। इससे पीड़िता का लालच बढ़ गया। पश्चात उसे ज्यादा लाभ कमाने के लिए निवेश करने के लिए कहा। इस बीच पीड़िता के बैंक खाते की गोपनीय जानकारी आरोपी के पास होने से उसने पीड़िता के खाते से 3 लाख 3 हजार ऑनलाइन िकसी और खाते में ट्रांसफर कर लिए। यह वाकया 16 सितंबर से 10 नवंबर के बीच में हुआ। प्रकरण दर्ज िकया गया है। अभी तक साइबर अपराधी का कोई सुराग नहीं मिला है।



Created On :   15 Nov 2023 5:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story