- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- भोजन शरीर को तृप्त करता है और भजन...
भजन संध्या...: भोजन शरीर को तृप्त करता है और भजन आत्मा को

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नववर्ष पर श्री पंचमुखी जागृत हनुमान मंदिर, बेलोरी बाबुलखेड़ा श्रीक्षेत्र कमेटी मंडल द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। कथाव्यास संत दयाराम बापू के कृपापात्र शिष्य जस गायक स्वदेश खन्ना ग्रुप ने भजनों की गंगा बहाई। सत्कारमूर्ति संतश्री बापूजी के सान्निध्य में सभी भक्तों ने पोथी पूजन, संत दर्शन का लाभ लिया। धर्म संदेश देते हुए संतश्री ने कहा कि भोजन शरीर को तृप्त करता है, किंतु आत्मा का शुद्धिकरण भजन से ही हो पाता है। कमेटी मंडल द्वारा संतश्री व स्वदेश खन्ना, पूर्व नगरसेविका शोभाताई पटेल, श्रीपत पटेेल, सतपाल सिंह का भी सत्कार किया गया। महाप्रसाद के साथ सत्संग का समापन हुआ। भजन और महाप्रसाद का हजारों भक्तों ने लाभ लिया।
Created On :   3 Jan 2024 1:59 PM IST
Next Story










