- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स...
अचीवमेंट: अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रेवती को 4 स्वर्ण

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दुबई में पहली बार आयोजित अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सराहनीय प्रदर्शन करते हुए रेवती लोखंडे ने 4 स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया। चैंपियनशिप में कुल 7 देशों के एथलीटों ने अपनी चुनौती पेश की। भारत के 86 एथलीटों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। उत्तर नागपुर की एथलीट रेवती लोखंडे ने 80 वर्ष आयु वर्ग की 100 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर दौड़ के अलावा 3 किलोमीटर फास्ट वॉकिंग में प्रथम स्थान के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। बीएसएनएल से सेवानिवृत्त हुई रेवती लोखंडे राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अब तक 80 पदक जीत चुकी हैं।
Created On :   9 Nov 2023 3:29 PM IST
Next Story











