राजनीति: विधानसभा चुनाव में बनेगी तीसरी आघाड़ी, बच्चू कडू रहेंगे साथ

विधानसभा चुनाव में बनेगी तीसरी आघाड़ी,  बच्चू कडू रहेंगे साथ
  • रविकांत तुपकर ने दिए संकेत
  • स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने की तैयारी
  • विधानसभा चुनाव के साथ जिला परिषद चुनाव की भी तैयारी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के नेता रविकांत तुपकर ने विधानसभा चुनाव में तीसरी आघाड़ी तैयार करने के संकेत देते हुए कहा कि, किसानों के मुद्दे को हमेशा नजरअंदाज किया गया है। किसान, खेतमजूदरों का आंदोलन खड़ा कर तीसरा पर्याय महाराष्ट्र को देने का प्रयास शुरू है। बच्चू कडू और हमारा तय है। वे नागपुर में संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

कडू महायुति से संबंध तोड़ेंगे : रविकांत तुपकर ने बुलढाणा से लोकसभा चुनाव लड़ा था। लगभग ढाई लाख वोट लेकर उन्होंने महाविकास आघाड़ी का गणित बिगाड़ा है। अब बुलढाणा के सभी नि‌र्वाचन क्षेत्रों में वे शेतकरी संगठन के उम्मीदवार खड़े करने वाले हैं। जिस कारण महायुति और महाविकास आघाड़ी का सिरदर्द बढ़ सकता है। जन्मदिन के निमित्त तुपकर ने मंगलवार को बच्चू कडू से मुलाकात की। तुपकर ने कहा कि, हमारी इससे पहले ही तीसरे फ्रंट के लिए चर्चा हुई थी। आज उस पर प्राथमिक चर्चा हुई है। लगता है कि, वे भी महायुति से संबंध तोड़ेंगे। इस विषय पर वे सकारात्मक हैं। उन्होंने कहा कि, किसानों का वोट बैंक तैयार करने में आज तक उतनी सफलता नहीं मिली है। स्व. शरद जोशी ने हमें तैयार किया है। उनके विद्यापीठ में हम पढ़े हैं। राजू शेट्टी की भूमिका उनसे ही पूछी जाए। भाजपा, कांग्रेस, राष्ट्रवादी अब किसके साथ जाएंगे, हमें पता नहीं, लेकिन हम बुलढाणा जिले की सभी विधानसभा सीटों पर लड़ेंगे।

स्वतंत्र रूप से हमने लड़ने की तैयारी शुरू की है। हम निर्दलीय लड़ेंगे, इसलिए मतविभाजन होगा, ऐसा नहीं है। लड़ने वाले लोग सभागृह में पहुंचेंगे, तो प्रस्थापितों के नाक में दम लाएंगे। जिस कारण लड़ने वाले को सभागृह में नहीं आने के लिए प्रयास किया जाता है। मेरे विरोध में मुख्यमंत्री को महायुति के उम्मीदवार प्रतापराव जाधव के लिए गली-गली में घूमना पड़ा। मुझे ढाई लाख वोट मिले। यह वोट अमेरिका से नहीं आए। वह किसान और खेत मजदूरों ने दिए।

राष्ट्रवादी ने शुरू की चुनावी तैयारी : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) ने विधानसभा चुनाव के साथ जिला परिषद चुनाव की भी तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत नरखेड़ तहसील अंतर्गत जिला परिषद व पंचायत समिति अनुसार सर्कल प्रमुखों की नियुक्ति की गई है। नागपुर जिलाध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण कुटे ने इसकी सूची जारी की है। बेलोना जिप सर्कल में सुरेश आरघोडे, सावरगांव जिप सर्कल में पुरुषोत्तम बोड़खे, जलालखेड़ा जिप सर्कल में प्रवीण दहेकर, भिष्णुर जिप सर्कल में प्रवीण जोध की नियुक्ति की गई। इसी तरह पंचायत समिति अंतर्गत बेलोना पंस सर्कल में पंकजराव देवते, खरसोली पंस सर्कल में रामूजी नाखले, सावरगांव पंस सर्कल में दिनेश्वर राऊत, पिपला पंस सर्कल में अनिल गोतमारे, जलालखेड़ा पंस सर्कल में नारायण ठाकरे, मेंढला पंस सर्कल में धोंडबाजी सावरकर, लोहारी सावंगा पंस सर्कल में प्रवीण माढोरिया की नियुक्ति की गई है।

Created On :   10 July 2024 9:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story