- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- डिवाइडर से टकराकर ई-रिक्शा पलटा,...
हादसा: डिवाइडर से टकराकर ई-रिक्शा पलटा, चालक की मौत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गादागांव से लिहगांव के बीच डिवाइडर से टकराकर ई-रिक्शा पलट गया। चालक की मौत हो गई। सोमवार की शाम को नई कामठी थाने में ई-रिक्शा चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। मृतक दुर्गादास प्रभाकर देशमुख (44), सरस्वती नगर, वाठोडा निवासी है। घटना वाले दिन शाम करीब 5 से 5.30 बजे दुर्गादास ई-रिक्क्षा (एम.एच.-49-बी.एम.-4462) से तेज रफ्तार व लापरवाही से रिक्शा चलाकर कहीं जा रहा था। गादागांव व लिहगांव के बीच चक्की कंपनी के पास अचानक ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और रोड डिवाईडर से टकराने के बाद पलट गया। दुर्गादास के सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई। हादसे के लिए दुर्गादास खुद जिम्मेदार होने से उसकी पत्नी शिल्पा की शिकायत पर उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।
Created On :   22 Nov 2023 1:23 PM IST
Next Story











