दगाबाजी: शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला प्रेमी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला प्रेमी गिरफ्तार
शादी के लिए मुकरा तो मामला थाने पहुंचा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने के मामले में आरोपी प्रेमी के खिलाफ वाठोडा थाने में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत में पेश कर उसे पुलिस की रिमांड पर लिया गया। पीड़ित 20 वर्षीय युवती है। आरोपी जुबैर रफीक शेख (25), खरबी निवासी है। जुबैर ने शादी का झांसा देकर युवती को प्रेम संबंधों में फांसा और 12 मई से 6 दिसंबर 2023 के बीच उसे खुद के घर, विविध होटलों में ले जाकर उसका शारीरिक शोषण किया। पीड़िता ने जब उस पर शादी करने के लिए दबाव बनाया, तो जुबैर ने साफ शब्दों में शादी करने से इनकार कर दिया। विवाद होने पर मामला थाने पहुंचा।


Created On :   5 Jan 2024 7:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story