छापा: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने छापा मारकर किया पर्दाफाश

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने छापा मारकर किया पर्दाफाश
  • 2 महिला सहित 3 आरोपी गिरफ्तार
  • पंटर को भेजकर पुलिस ने बिछाया जाल
  • इशारा मिलते ही रंगेहाथों पकड़ा

डिजिटल डेस्क, नागपुर । खामला के अमनजेना स्पा सेंटर में सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारकर एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। पीड़िता के तौर पर 4 लड़कियों की मुक्त कराया। 2 महिला सहित 3 आरोपियों के खिलाफ राणा प्रताप नगर थाने में प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया। उन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। पीड़ित लड़कियों को अदालत के आदेश पर महिला सुधारगृह भेज दिया गया है।

खामला के सत्यसाईं अपार्टमेंट में है सेंटर : आरोपी मनीषा उर्फ महिला सुरेश फरकाड़े (35), राम नगर में हिलटॉप सेवा नगर, सरोज मनोज शर्मा (38), साेनबा नगर, लावा और स्पा का मैनजर नीलेेंद्र महेश उके (34), कंट्रोलवाड़ी निवासी है। क्राइम ब्रांच के सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली कि, खामला में सत्यसाईं अपार्टमेंट नं.-2 में स्थित शॉप नं.-1 में अमनजेना स्पा में देह व्यापार किया जाता है। कुछ दिन पुलिस स्पा में जारी गतिविधियों पर नजर रखी। संदिग्ध गतिविधियां पाए जाने पर पंटर भेजा। पंटर ने मसाज और मौज-मस्ती करने का सौदा पक्का होते ही सादे लिबास में बाहर खड़ी पुलिस को कार्रवाई का संकेत दिया। संकेत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

रंगेहाथ पकड़ा : कार्रवाई के दौरान मनीषा, सरोज और नीलेंद्र को मसाज सेंटर की आड़ में देह व्यापार कराते हुए रंगेहाथ पकड़ा। उनके कब्जे से पीड़िता के तौर पर चार लडकियों को मुक्त कराया। कम समय में ज्यादा पैसा कमाने का लालच देकर उन्हें देह व्यापार की दलदल में धकेला गया था। स्पा में युगल को कमरा भी उपलब्ध कराया जाता था। बुधवार को मनीषा, सरेाज और नीलेंद्र को अदालत में पेश कर रिमांंड पर लिया गया, जबकि पीड़िताओं को सुधारगृह में भेज दिया गया। उपायुक्त मुमक्का सुदर्शन, सहायक उपायुक्त श्याम सोनटक्के के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक महेंद्र थोटे, लक्ष्मण चौरे, सचिन बढ़िए, लता गवई, शेषराव राऊत, आरती चव्हाण आदि ने कार्रवाई की।


Created On :   18 Jan 2024 8:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story