सुसाइड: महिला ने लगा ली फांसी, पहले पति की मौत के बाद परिजनों ने करा दी थी दूसरी शादी

महिला ने लगा ली फांसी, पहले पति की मौत के बाद परिजनों ने करा दी थी दूसरी शादी
  • शादी के सप्ताहभर बाद ही आत्महत्या
  • शादी के बाद पहली बार मायके आई थी
  • घटना को लेकर संदेह

डिजिटल डेस्क, नागपुर । शादी के सप्ताहभर बाद ही महिला ने फांसी लगा ली। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। घटना को लेकर संदेह व्यक्त किया जा रहा है। धंतोली थाने में आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया गया है। मृतका धंतोली स्थित गजाननशादी के सप्ताहभर बाद हीनगर प्रियंका गांधी वार्ड निवासी अबशाद रिजवान शेख 28 वर्ष है। करीब एक वर्ष पहले उसके पति का देहांत हुआ, तब से वह अबशाद अपनी बेटी के साथ मायके में ही रह रही थी। करीब सप्ताह भर पहले 9 जनवरी को उसकी दूसरी शादी वांजरा निवासी व्यक्ति से गई। शादी के बाद किसी धार्मिक रस्म के लिए उसे मायके लाया गया था। सोमवार को दोपहर करीब 3 से 3.30 बजे अबशाद ने सीलिंग पंखे को चुन्नी बांधकर फांसी लगा ली। घटना का पता चलते ही धंतोली पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। घटना को लेकर संदेह व्यक्त किया जा रहा है। सहायक उपनिरीक्षक राजेश भोंगाडे ने आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया। जांच जारी है।

ट्रेन के शौचालय में कोच अटेंडेंट ने मासूम के साथ की छेड़छाड़ : नागपुर आने वाली एक एक्सप्रेस ट्रेन के शौचालय में कोच अटेंडेंट ने मासूम के साथ छेड़छाड़ की, जिसकी जानकारी यात्रियों को मिलते ही सबने मिलकर अटेंडेंट को जमकर पीटा और घटना की जानकारी हेल्पलाइन और कंट्रोल को दी। गाड़ी नागपुर पहुंचने के बाद जीआरपी ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

शौचालय में पीछे-पीछे घुसा और भीतर से दरवाजा लगा लिया : जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह ट्रेन संख्या 22352 बंगलुरु-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस नागपुर आ रही थी। गाड़ी के बी-2 में एक 9 वर्षीय मासूम अपनी दादी व भाई के साथ सफर कर रही थी। गाड़ी खापरी में थी, तब मासूम लघुशंका करने के लिए शौचालय गई थी, लेकिन यहां पहले से बच्ची पर नजर रखे आरोपी कोच अटेंडेंट मो. मुन्नू (30) निवासी चाकन, गया मासूम के पीछे-पीछे शौचालय में घुस गया और भीतर से दरवाजा बंद कर मासूम को कपड़े निकालने लगा, जब उसने विरोध किया, तो उसने उससे छेड़छाड़ की।

मासूम रोते हुए बाहर निकली और हरकत दादी को बताई : मासूम जब रोते हुए बाहर निकली, तो दादी के पूछने पर उसने सारी हकीकत बताई, जिसके बाद दादी ने शोर मचाना शुरू किया। यात्रियों को पता चलते ही सबने मिलकर उसे जमकर पीटा। कंट्रोल रूम व हेल्पलाइन को फोन कर नागपुर स्टेशन पर गाड़ी पहुंचने के पर आरोपी को जीआरपी के हवाले किया।

Created On :   17 Jan 2024 8:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story