आयोजन: मकर संक्रांति पर रूठी सास मनाओ स्पर्धा का रंगारंग आयोजन, विभिन्न स्पर्धाएं

मकर संक्रांति पर रूठी सास मनाओ स्पर्धा का रंगारंग आयोजन, विभिन्न स्पर्धाएं
  • लक्ष्मी अनुबंध माहेश्वरी महिला संगठन की प्रस्तुति
  • 4 अलग-अलग टीमों में महिलाएं हुईं शामिल
  • स्पर्धा में महिलाएं ने जीते पुरस्कार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। लक्ष्मी अनुबंध माहेश्वरी महिला संगठन की ओर से मकर संक्रांति कार्यक्रम का आयोजन पीएमजी हॉल, माधव नगर में किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका पूजा राठी, रूपाली मांधनिया, शीतल प्र. राठी, कविता हरकुट, कीर्ति पनपालिया और काजल बागड़ी थीं। दीप प्रज्वलन अध्यक्ष पूनम चांडक और सचिव डॉ. वैशाली भूतड़ा के साथ सभी पूर्व अध्यक्ष और कार्यकारिणी ने किया।

4 श्रेणी में कार्यक्रम : कार्यक्रम को 4 अलग-अलग टीम में बांटा गया। टीम के नाम मकर सक्रांति, लोहड़ी, उत्तरायण और पोंगल थे। गाना गाना, बूझो तो जाने, बलून गेम आदि खेल खिलाए गए। लोहड़ी टीम विजेता रही। साथ ही ‘रूठी सास मनाओ’ सास-बहू जोड़ी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रद्धा राठी और और अरुणा राठी को मिला। नृत्य नाटिका में देश के अलग-अलग प्रांत को सुंदर तरीके से पेश किया गया। इट्स यूनिटी ऑफ डाइवर्सिटी नाटिका के मुख्य किरदार अदिति लद्धड़, डॉ. ऋचा राठी, डॉ. नेहा राठी, विशाखा बजाज, डॉ. पूजा चांडक, श्रद्धा राठी, अंजलि सारडा, पल्लवी सोमानी, स्नेहा भट्टड ने निभाया। हाउजी का सभी ने खूब आनंद लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. प्रज्ञा लड्ढा, रश्मि डागा, हर्षा गंगन, वंदना कलंत्री और उमंग राठी ने सहयोग किया। सचिव डॉ. वैशाली भूतड़ा ने आभार माना। यह जानकारी लक्ष्मी अनुबंध माहेश्वरी महिला संगठन नागपुर की प्रचार मंत्री रश्मि डागा ने दी।

‘दौड़ उमंग की’ मिनी मैराथन में दौड़े बच्चे

तरंग फाउंडेशन ने वंचित बच्चों के लिए ‘दौड़ उमंग की’ मिनी मैराथन का आयोजन किया। इस दौड़ स्पर्धा में लड़कों में आर्यन सूर्यवंशी ने 7 मिनट में और लड़कियों में हिमांशी राऊत ने 8 मिनट में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस स्पर्धा में 100 से भी ज्यादा बच्चों ने सहभाग लिया।

किए गए पुरस्कृत : बच्चों में खेल के प्रति रुचि निर्माण करने के लिए ‘दौड़ उमंग की’ स्पर्धा आयोजित की गई थ। जीरो माइल मेट्रो स्टेशन से शुरू हुए 2 किमी के दौड़ का शुभारंभ महा मेट्रो के महाव्यवस्थापक सुधाकर उराडे ने हरी झंडी दिखाकर किया। मैराथन में द्वितीय स्थान पर इशान चौधरी, अक्षरा डुमरे और तृतीय स्थान पर आयुष धुणे, अक्षरा गायकवाड़ अव्वल रहे। आदित्य सातपुते, साहिल लोंढे, प्रभुलाल गजभिये, अनुश्री पेंदाम, तनिषा वाहीकर, हेमा धुर्वे को प्रोत्साहन पर पुरस्कार मिले। विजेताओं को नागपुर जिला एथलेटिक्स संगठन के सचिव सुधाकर उराडे और अर्चना कोट्टेवार ने पुरस्कार दिया।

प्रोत्साहन का प्रयास : कार्यक्रम में संबोधित करते हुए सुधाकर उराडे ने कहा कि दौड़ और शारीरिक व्यायाम केवल कार्यक्रम के तौर पर न रहे, बल्कि नियमित रूप से होने चाहिए। फाउंडेशन की अध्यक्ष बरखा माथुर ने कहा कि वंचितों को क्रीड़ा स्पर्धा में सहभाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने का यह प्रयत्न है। संचालन सचिव डॉ. राजश्री खोत ने किया। फाउंडेशन के सदस्य जयश्री फुके, चेतना केलकर, अर्चना तिवारी, अरुणा जगताप, डॉ. शुभदा खिरवडकर और मेट्रो के अधिकारी ललित, उमेश्वरी, आईएम अध्यक्ष डॉ. वंदना काटे, सचिव डॉ. कमलाकर पवार और एनडी के सदस्य उपस्थित थे।

Created On :   16 Jan 2024 9:58 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story