राजनीति: बसपा की प्रदेश कार्यकारिणी बर्खास्त,गोणारे नए अध्यक्ष

बसपा की प्रदेश कार्यकारिणी बर्खास्त,गोणारे नए अध्यक्ष
मायावती ने महाराष्ट्र की कार्यकारिणी में किया बदल

डिजिटल डेस्क , नागपुर। बहुजन समाज पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी को बर्खास्त कर दिया गया है। परमेश्वर गोणारे को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष रहे संदीप ताजने को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश महासचिव सुनील डोंगरे विदर्भ, मनीष कावले मराठवाडा, प्रशांत इंगले खानदेश, हुलगेश चलवादी कोकण क्षेत्र में संगठनात्मक जिम्मेदारी संभालेंगे। रामजी गौतम व नितीनसिंह को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रदेश सचिव पृथ्वीराज शेंडे, दादाराव उइके भी विदर्भ में संगठनात्मक कार्य की जिम्मेदारी संभालेंगे। जिला अध्यक्ष पद पर संदीप मेश्राम को पुन: नियुक्त किया गया है।

शिकायतों को लेकर लिया निर्णय

बसपा के पूर्व अध्यक्ष संदीप ताजने की कार्यशैली को लेकर बढ़ रही शिकायतों के बाद पार्टी अध्यक्ष मायावती ने महाराष्ट्र की कार्यकारिणी को बदल दिया है। ताजने पर आरोप लगते रहे हैं कि वे चुनाव में समय संगठनात्मक निर्णयों में सभी पदाधिकारियों की सहमति नहीं लेते थे। इसी माह मुंबई में बसपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। उसके बाद लखनऊ में बैठक में महाराष्ट्र के प्रमुख पदाधिकारियों को बुलाया गया था। बताया गया है कि ताजने को लिए नए सिरे से की गई शिकायत के बाद मायावती ने दोबारा महाराष्ट्र के प्रमुख पदाधिकारियों को लखनऊ बुलवाया और यहां की कार्यकारिणी को बर्खास्त कर दिया।

Created On :   16 Dec 2023 1:33 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story