सुसाइड: ट्रांस जेंडर के पार्टनर ने लगाई फांसी

ट्रांस जेंडर के पार्टनर ने लगाई फांसी
एक वर्ष से लिव इन रिलेशन में रह रहे थे

डिजिटल डेस्क, नागपुर। ट्रांस जेंडर के पार्टनर ने फांसी लगा ली। वे लिव इन रिलेशन में रह रहे थे, लेकिन परिवार के सदस्य व रिश्तेदारों का विरोध होने से युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। घटित वाकये को आकस्मिक मृत्यु के तौर पर हुड़केश्वर थाने में दर्ज किया गया है। मूलत: अमरावती जिला वर्तमान में नरसाला स्थित लक्ष्मी नगर निवासी मयूर पंजाबराव ठाकरे (21) था। वह वॉटर फिल्टर दुरुस्त करने का काम करता था, मगर उसके पूर्व वह पुणे के तृतीय पंथियों के डांस ग्रुप का वाहन चलाता था। उसी दौरान उसकी मित्रता अश्विन उर्फ आंचल (18) मूलत: चंद्रपुर निवासी से हो गई। उसके बाद वे नागपुर में आए और लक्ष्मी नगर में किराए का कमरा लेकर लिव इन रिलेशन के तहत रहने लगे। तृतीय पंथी के साथ रहने से मयूर के परिवार के सदस्यों व रिश्तेदारों का विरोध था।

उनका कहना था कि रिश्तेदारी व समाज में उसके कृत्य से उनकी बदनामी हो रही है। इस कारण उसे समझाने का प्रयास किया जा रहा था। इस बीच लगभग छह महीने पहले तृतीयपंथी ने पुणे में जाकर ऑपरेशन किया। जिससे वह महिला बन गई। गुरुवार की दोपहर मयूर अपने काम पर गया था, जबकि उसकी पार्टनर पेट में दर्द होने से डॉक्टर के पास गई थी। दोपहर करीब तीन बजे वह घर लौटा तो भीतर से कमरा बंद था। मयूर ने छत में लगे लोहे के ऐंगल को साड़ी बांधकर फांसी लगा ली थी। उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक प्रशांत माने, उपनिरीक्षक पांडे सह दल-बल मौके पर पहुंचे। प्रकरण दर्ज किया गया है।

Created On :   30 Dec 2023 12:39 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story