- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- ड्राइविंग स्कूल के वाहनों की हो...
जांच: ड्राइविंग स्कूल के वाहनों की हो जांच

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महाराष्ट्र परिवहन आयुक्त विवेक भिमनवार ने एक फरमान भेजा है, जिसमें परिवहन अधिकारियों को शहर में चलने वाले ड्राइविंग स्कूल के वाहनों की जांच करने के आदेश दिए हैं। ताकि अवैध वाहनों पर कार्रवाई की जा सके। मोटर वाहन प्रशिक्षण केन्द्र को अनुमति देने से पहले आवश्यकतानुसार सुविधा, प्रशिक्षक, प्रशिक्षण वाहन और पढ़ाने की पद्धति आदि का ध्यान रखा जाता है। वर्तमान में एमएस फॉर्म पर पंजीयत रहनेवाले मोटर ड्राइविंग स्कूल के पते के अलावा दूसरी जगह पर ड्राइविंग स्कूल का चलाना, पंजीयन वाहनों की जगह दूसरे वाहनों का उपयोग आदि गतिविधियां सामने आई हैं। ऐसे में ड्राइविंग स्कूल की जांच करने के लिए कहा गया है।
Created On :   14 Dec 2023 1:55 PM IST
Next Story











