ठगी: पुराने के बदले नई वस्तु देने का झांसा देकर ठगी

पुराने के बदले नई वस्तु देने का झांसा देकर ठगी
  • पारडी के भवानी नगर और पुनापुर में हुई घटना
  • पांच महिलाओं ने दर्ज कराई शिकायत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पुराने के बदले में नई वस्तुएं देने का झांसा देकर दो महिलाओं ने पारडी के भवानी नगर और पुनापुर क्षेत्र में कई महिलाओं को ठग लिया। अब तक पांच महिलाओं ने पारडी थाने में प्रकरण दर्ज कराया है, जबकि पीड़िता का काफी संख्या है। फुटेज की मदद से आरोपी महिलाओं की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

महिलाओं ने पति से छिपकर दिए आभूषण : पारडी के भवानी नगर निवासी पीड़ित महिलाओं में कुसुम, लता, जया, चांदनी आदि हैं। 28 और 31 अक्टूबर को दोपहर में पीड़ित महिलाओं की बस्ती में अधेड़ उम्र की दो महिलाए बालक के साथ पुराने बर्तनों के बदले में नए बर्तन बेचने के लिए आई। कई महिलाओं ने पुराने बर्तन देकर नए बर्तन लिए। दो दिन तक यह क्रम चला। तीसरे दिन आरोपी महिलाओं ने यह कहकर उनसे सोने-चांदी के आभूषण लिए कि, इसके बदले में टीवी, वॉशिंग मशीन, फ्रिज, सोफा, अलमारी, दrवान आदि बड़े सामान देंगी। झांसे में आकर उक्त महिलाओं ने बड़ी वस्तुओं के लालच में पति से छुपकर आभूषण दिए, लेकिन आभूषण हाथ में आते ही आरोपी महिला रफूचक्कर हो गईं। पुनापुर बस्ती में भी इसी तरह से कुछ और महिलाओं को ठगा है। घटना के बाद मामला थाने पहुंचा। प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी महिलाओं की तलाश में फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कुछ कैमरे में आरोपी महिलाएं कैद हुई हैं।

पुलिस व लोगों को बताने से मना किया : पीड़िताओं ने बताया कि, आरोपी महिलाओं ने उन्हें कहा था कि, वह वस्तुओं के लेन-देन के मामले में पुलिस व आस-पड़ोस के लोगों को न बताएं, इस के बाद भी पीड़ित सतर्क नहीं हुईं। आखिरकार उन्हें ठग लिया गया।

Created On :   4 Nov 2023 12:13 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story