धोखाधड़ी: जिंदा रेलकर्मी को मृत दर्शाकर बंगले पर किया कब्जा, पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार

जिंदा रेलकर्मी को मृत दर्शाकर बंगले पर किया कब्जा, पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार
  • मिलीभगत करने वाली कर्मचारी की भाभी फरार
  • बीजेपी नेता का फर्जीवाड़ा उजागर
  • धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बीजेपी नेता का फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। रेलकर्मी को उसके भाभी की मदद से मृत दर्शाकर उसके डुप्लेक्स बंगले पर कब्जा कर लिया। नेता और भाभी के खिलाफ यशोधरा नगर थाने में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी नेता को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। उसे रिमांड पर भेज दिया गया है। भाभी फरार है।

बिहार में रहता है रेलकर्मी : आरोपी बीजेपी नेता महेंद्र गुप्ता और उसकी साथी रेलकर्मी की भाभी सुषमा पासवान है। रेलकर्मी गौतम गोविंद पासवान (45), नागपुर, वर्तमान में पटना, बिहार निवासी है। उसका नागपुर के एचबी नगर में डुप्लेक्स बंगला है, जो खाली पड़ा है। सुषमा की मदद से महेंद्र ने गौतम जिंदा होने के बाद भी उसकी मृत्यु होने के फर्जी दस्तावेज बनाए और संबंधित सरकारी कार्यालय में जमा करवाए। उसके बाद उसके डुप्लेक्स बंगले पर कब्जा कर लिया।

भाभी को लाखों रुपए देने की आशंका: इसके लिए सुषमा को लाखों रुपए देने की आशंका है। प्रकरण का खुलासा होने पर गौतम नागपुर में आया और भाभी और उसका साथी नेता महेंद्र गुप्ता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जांच-पड़ताल में नेता के इस फर्जीवाडे का खुलासा होने पर पुलिस ने उस पर शिकंजा कसा। पुलिस पर दबाव लाने के लिए वह पार्टी के कई बड़े नेताओं से करीबी संबंध होने की डिंगे हांकता रहा। धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने आरोपी महेंद्र को िगरफ्तार कर लिया। शुक्रवार की उसे अदालत में पेश कर 2 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। सुषमा फरार है।

गोलीकांड : आरटीओ अधिकारी की मुश्किलें बढ़ीं
करीब डेढ़ वर्ष हुए गोलीकांड़ ने आरटीओ अधिकारी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार को बजाज नगर थाने में घटित प्रकरण को लेकर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर इसकी जांच अपराध शाखा को सौंपी गई है। फिलहाल मामले में किसी को आरोपी नहीं बनाया गया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में जख्मी और गवाहों के बयान फर्जी होने का खुलासा हुआ है। जिससे आरटीओ के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ पुलिस कभी भी शिकंजा कस सकती है।

Created On :   13 Jan 2024 10:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story