Nanded News: छात्रावास शुल्क के विवाद में छात्रा ने दी जान, एनसीपी नेता पर मामला दर्ज

छात्रावास शुल्क के विवाद में छात्रा ने दी जान, एनसीपी नेता पर मामला दर्ज
बकाया फीस के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहा था

Nanded News नांदेड के हडको परिसर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। छात्रावास की बकाया फीस को लेकर दिए गए मानसिक त्रास के कारण, 'पद्मश्री श्यामराव कदम होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज' की बीएचएमएस द्वितीय वर्ष की छात्रा आकांक्षा गायकवाड़ (25) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

मूल रूप से नवीन नांदेड के वाजेगांव की रहने वाली थी। इस मामले में छात्रावास संचालक और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता जीवन पाटील घोगरे के खिलाफ नांदेड ग्रामीण पुलिस थाना में एट्रोसिटी एक्ट और आत्महत्या के लिए उकसाने के तहत मामला दर्ज किया गया है। आकांक्षा के पिता ने आरोप लगाया है कि, जीवन घोगरे उसे बकाया फीस के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहा था। परिजनों का यह भी दावा है कि, यह आत्महत्या नहीं बल्कि एक सोची-समझी साजिश या हत्या हो सकती है, क्योंकि घटना स्थल पर बेड और आकांक्षा के पैरों के बीच की दूरी संदिग्ध थी।

आकांक्षा पिछले एक साल से इस हॉस्टल में रह रही थी, जिसके लिए वह 2,500 रुपये प्रति माह किराया देती थी। 6 मार्च को उसका शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। इस घटना के बाद नांदेड शहर में चल रहे अवैध छात्रावासों का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। सामाजिक कार्यकर्ताओं का आरोप है कि शहर में कई हॉस्टल बिना सुरक्षा मानकों के चल रहे हैं, जहाँ एक ही कमरे में क्षमता से अधिक छात्रों को रखा जाता है और उनसे भारी शुल्क वसूला जाता है। प्रशासन से इन सभी छात्रावासों की तत्काल जांच करने की मांग की जा रही है।

Created On :   7 March 2026 7:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story